Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुई बैठक

ब्यूरो 08-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय, गाजीपुर व वाह्य न्यायालय सैदपुर एवं मुहम्मदाबाद के साथ-साथ अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों मे 11.12.2021 को किया जाएगा।

प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व की भांति माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकारण द्वारा निर्देशित प्रकरण यथा उत्तराधिकार प्रमाण पत्र संबंधी, छोटे व लघु दाण्डिक वाद, पारिवारिक वाद, धारा-138 एन.आई.एक्ट, स्टाम्प वाद/पंजीयन वाद, मोटर अधिनियम वाद, चकबंदी वाद, श्रम वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, वाट-माप प्रचलन अधिनियम वाद, कराधान प्रकरण, बिजली चोरी के वाद, सुलह समझौता एवं मध्यस्थता के माध्यम से वैवाहिक विवाद को परिपक्व कराकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत मे पूर्व की तुलना मे ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण कर, आमजन को लाभान्वित करते हुए, राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। उक्त के अनुपालन मे 07.12.2021 को सुबह 4.30 बजे एक बैठक नोडल अधिकारी, लोक अदालत की अध्यक्षता मे राईफल क्लब, गाजीपुर मे आयोजित की गयी। जिसमें प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर, सुनील लाल, मुख्य राजस्व अधिकारी, उपजिलाधिकरी, सेवाराई, तहसीलदार मोहम्मादाबाद, तहसीलदार कासिमाबाद, तहसीलदार जमानियां, अधिशासी अभियंता आदित्य पाण्डेय, बाट-माप विभाग के कन्हैया सिंह, श्रम विभाग जितेन्द्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एहसान आलम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मोहम्मदाबाद, जमानियां अब्दुल सबूर अधिशासी अधि0 नगर पंचायत सैदपुर, आशुतोष कुमार त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत, बहादुरगंज, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत दिलदारनगर, मनोज कुमार पाण्डेय, सहायक सम्भागिय परिवहन अधिकारी राम सिंह, प्रभागीय निरीक्षक प्रदीप कुमार, अपर पुलिस अधिक्षक नगर जी0एन0सिंह जिला पंचायत राज अधिकारी बृजेश कुमार, उपस्थित हुए। बैठक मे 11.12.2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत मे उपरोक्त उपस्थित अधिकारीगण के संबंधित वादों के निस्तारण के संबंध मे निर्देशित किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 227 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
Next: छात्रों को आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि 10 जनवरी तक

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.