Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

इण्डिया क्विज में पंजीकृत छात्र 15 दिसम्बर तक प्रवेश पत्र करें डाउनलोड

ब्यूरो 15-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक डा0 ओ0पी0राय ने बताया है कि शिक्षा निदेशक (मा०) उ०प्र० लखनऊ आदेश पर युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अन्तर्गत राष्ट्रीय सुरक्षा एजेन्सी द्वारा निर्गत पब्लिक नोटिस 08.12.2021 के माध्यम से फिट इण्डिया क्विज 2021 के प्रारम्भिक चरण के द्वितीय फेस हेतु प्रवेश पत्र 15 दिसम्बर, 2021 के पूर्व डाउनलोड कर. दिनांक 18 दिसम्बर से 21 दिसम्बर, 2021 की प्रातः 9ः00 बजे से सायं 06ः00 बजे तक आयोजित मॉक टेस्ट प्रतिभागियों को अवश्य प्रतिभाग करने के निर्देश प्रदान किये गये है, जिससे वास्तविक क्विज में बिना किसी तकनीकी समस्या के प्रतिभाग कर सके।

फिट छात्र/छात्रा अपना प्रवेश पत्र वेबसाइट के पंजीकृत इण्डिया क्विज- 2021 https://fitindia.nta.ac.in/c/admit/ के माध्यम से तथा पंजीकृत विद्यालय अपना प्रवेश पत्र वेबसाइट https://fitindia.nta.ac.in/c/admit/ के माध्यम से दिनांक 15.12.2021 के पूर्व डाउनलोड कर सकते है। भारत सरकार के उक्त सन्दर्भित पत्र दिनांक 26.11.2021 द्वारा फिट इण्डिया क्विज 2021 के प्रारम्भिक चरण के द्वितीय फेस की प्रतियोगिता ऑनलाइन माध्यम से दिनांक 23 व 24 दिसम्बर , 2021 को आयोजित की जायेगी । राष्ट्रीय सुरक्षा एजेन्सी द्वारा निर्गत पब्लिक नोटिस दिनांक 06.12.2021 द्वारा अवगत कराया गया कि जिन छात्रों द्वारा प्रथम संस्करण में प्रतिभाग किया गया है अथवा प्रतिभाग नहीं किया गया है वे सभी छात्र/छात्रा द्वितीय संस्करण में प्रतिभाग करने के लिए पात्र है , जो छात्र प्रथम संस्करण में प्रतिभाग कर चुके है और द्वितीय संस्करण में प्रतिभाग करेंगे तो उनके जिस संस्करण में अधिक नम्बर प्राप्त किये होगे उनको मान्य किया जायेगा । इण्डिया क्विज में पंजीकृत छात्रों को दिनांक 15 दिसम्बर 2021 के पूर्व प्रवेश पत्र डाउनलोड करने, मॉक टेस्ट में सम्मिलित होने तथा दिनांक 23 व 24 दिसम्बर, 2021 को फिट इंडिया स्कूल क्विज 2021 के लिए प्रारम्भिक चरण के द्वितीय फेज की आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: खाद्यान्न के साथ चना,नमक व खाद्य तेल का निःशुल्क वितरण योजना प्रारम्भ
Next: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 22 जनवरी को

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.