Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

वैवाहिक विवादों के समाधान के लिए आयोजन 22 जनवरी को

ब्यूरो 17-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वैवाहिक विवादों के समाधान के लिए (Regarding Organization of Pre-Litigation Special Lok Adalat for Matrimonial Disputes) 22.01.2022 को आयोजित किये जाने का निर्देश दिया गया है। ऐसे पति-पत्नी जिनके मध्य किन्ही भी कारणों से मनभेद या मतभेंद हो, वह न्यायालय परिसर में संचालित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में मात्र एक प्रार्थनापत्र देकर अपने दांपत्य विवाद को न्यायालय द्वारा विधिसंगत तरीके से निस्तारित करा सकते है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव, सुश्री कामायनी दूबे, ने बताया कि वैवाहिक दांपत्य विवादों को प्रारंभिक स्तर पर ही निपटाने के लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त गाइड लाइन के अनुक्रम में पति-पत्नी में से कोई अथवा उनका नजदीकी रिश्तेदार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में प्रार्थनापत्र दे सकता है। प्रार्थनापत्र में दोनों पक्षों के नाम, पता व फोन नंबर, विवाद का संक्षिप्त विवरण, फोटोग्राफ व पहचान पत्र देना होगा।
समाधान के लिए प्रार्थनापत्र अग्रिम कार्यवाही के लिए संबंधित न्यायिक पीठ को भेज दिया जाएगा। पीड़िता वादकारी पति-पत्नी इस हेल्प डेस्क पर संपर्क करके सहायता ले सकते है। पूर्णकालिक सचिव, सुश्री कामायनी दूबे, ने बताया कि डीएम व एसपी से अपेक्षा की गई है कि वैवाहिक व दांपत्य विवादों के प्रार्थनापत्रों को मुकदमा पूर्व सुलह-समझौते के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला दीवानी न्यायालय परिसर में संदर्भित कराए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रिश्वत मागने पर जॉच हेतु दिया गया निर्देश
Next: चतुर्थ चरण प्रवेश प्रक्रिया की अन्तिम तिथि संशोधित

हो सकता है आप चूक गए हों

d817d673-6a15-4e9b-b9fe-5f73be2fe449

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 56 मामले, छह शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

ब्यूरो 20-06-2026
f2f1c7d6-3e66-45af-ae10-ca1865904b85

नहर में डूबने से सात वर्षीय मासूम की मौत, इकलौते बेटे के निधन से परिवार में कोहराम

ब्यूरो 20-06-2026
eb3a488c-f23f-4cd4-bc53-8e7767697aa1

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व आयुष विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

ब्यूरो 20-06-2026
bab61343-80e3-43ae-afee-028ce9ff8d72

पॉक्सो व एससी-एसटी एक्ट के वांछित आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 20-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.