Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 56 मामले, छह शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

ब्यूरो 20-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
d817d673-6a15-4e9b-b9fe-5f73be2fe449

जमानिया। जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) सुनील कुमार त्रिवेदी ने की। इस दौरान दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 56 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से छह मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक मामले भूमि विवाद, राजस्व संबंधी समस्याओं, आपसी विवाद तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े रहे। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से निस्तारण किया जाना चाहिए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार, तहसीलदार राम नारायण वर्मा, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, अरुण कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह यादव, धनंजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नहर में डूबने से सात वर्षीय मासूम की मौत, इकलौते बेटे के निधन से परिवार में कोहराम
Next: योग दिवस से पूर्व आयुष विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

उपनिबंधक कार्यालय के निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल आज

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा पुल पर लावारिस साइकिल मिलने से मची अफरा-तफरी, नदी में कूदने की अफवाह से जुटी भीड़

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

योग दिवस से पूर्व आयुष विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

ब्यूरो 20-06-2026
d817d673-6a15-4e9b-b9fe-5f73be2fe449

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 56 मामले, छह शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

ब्यूरो 20-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.