गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं एससी-एसटी एक्ट से जुड़े एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस के अनुसार शनिवार को उपनिरीक्षक अंगद सिंह अपनी टीम के साथ रेलवे स्टेशन करीमुद्दीनपुर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान थाना करीमुद्दीनपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 149/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त लक्ष्मण उर्फ गोलू पुत्र सीताराम मलाह को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त तालखुदिया गांव, थाना करीमुद्दीनपुर, जनपद गाजीपुर का निवासी है। उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), पॉक्सो एक्ट तथा एससी-एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक अंगद सिंह एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा की गई।