Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नगर पालिका परिषद गाजीपुर ने लिया ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व निर्णय

ब्यूरो 29-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211229-WA0022

गाजीपुर। नगर पालिका परिषद गाजीपुर की बोर्ड बैठक दिनांक 29 दिसम्बर 2021 को अध्यक्ष सरिता अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी जिसमें स्वकर (हाउस टैक्स-वाटर टैक्स) के वर्तमान दरों में 50% की कमी एवं गैर आवासीय (वाणिज्यिक) भवनों पर 12 गुना से घटाकर 6 गुना करने का ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

उक्त निर्णय की जानकारी देते हुए अध्यक्ष सरिता अग्रवाल व पूर्व अध्यक्ष श्री विनोद अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2011-12 में तत्कालीन बसपा सरकार के कार्यकाल में नगर की जनता पर स्वकर का भारी बोझ का नियम बनाकर लाद दिया गया था जिससे नगर की जनता काफी उद्वेलित व मर्माहत थी। स्वकर की दरों में 50% की कमी करने की मांग लगातार शासन-प्रशासन से की जा रही थी। इस विषय पर बोर्ड की बैठकों में प्रस्ताव पास कर कम करने की मांग की गयी थी। स्वकर के रेट अत्यधिक होने के कारण कई वर्षों से अधिकांश लोगों ने टैक्स नहीं जमा किए थे जिससे नगर पालिका के राजस्व में बढ़ोतरी नहीं हो पा रही थी। इसके अतिरिक्त अन्य जगहों की नगर पालिकाओं की तुलना में गाजीपुर में स्वकर की दरें काफी अधिक थी। बोर्ड की बैठक में स्वकर की प्रचलित दरों में 50% कम करने व गैर आवासीय (वाणिज्यिक) भवनों पर लागू 12 गुना को घटाकर 6 गुना करने का सर्वसम्मति प्रस्ताव पास हुआ। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि 12-13 से लागू स्वकर की जमा की गयी धनराशि का भी समायोजन आगामी वर्षों में किया जाएगा। इस ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व फैसले से नगर की जनता में खुशी की लहर दौड़ गयी है और लोग इसके लिए पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल सहित सभी सभासदों को धन्यवाद देकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।

बैठक में अधिशासी अधिकारी लालचन्द सरोज एवं सभासदगण सर्वश्री निर्गुणदास केशरी, अर्जुन सेठ, समरेन्द्रनाथ सिंह, अमरनाथ दुबे, कुंवरबहादुर सिंह, अनिल वर्मा, वन्दना मौर्या, सारिका राय, संजय कटियार, सोमेश मोहन राय, कमलेश श्रीवास्तव, अनिता देवी, इशरत जहां, शफकतुल्लाह, सुशील वर्मा, हरिलाल गुप्ता, संतोषी देवी, परवेज अहमद, धीरेन्द्र यादव, आसमा खातून, अमीना खातून, नेहाल अहमद, गोपाल वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, सुशील वर्मा, रूबी यादव, संजय राम, कमलेश बिन्द, संजय कुमार के अलावा जेई सिविल विवेक बिन्द, जेई जल पूजा सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वित्त पोषण हेतु सहायता योजना में लक्ष्य पूर्ति तक आवेदन पत्र आमंत्रित
Next: जनपद में टीकाकरण पर आयोजित हुई कार्यशाला

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.