Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

डीएम ने जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिये निर्देश

ब्यूरो 17-01-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220117-WA0012

गाजीपुर। विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एम0पी0 सिंह की अध्यक्षता मे सोमवार को जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटो की बैठक राइफल क्लब/जिला पंचायत सभागार मे सम्पन्न हुई।

बैठक मे जिलाधिकारी ने सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने पदीय दायित्व को बहुत गम्भीरता एवं सजगता से लेते हुए कार्य करने का निर्देश दिया तथा छोटी से छोटी बात को भी गम्भीरता से लेने को कहा। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी पार्टी के लिए पक्ष या विपक्ष मे नही बोलना है ना ही कोई कमेन्ट करना है। कौन जीत रहा है कौन हार रहा है। सामने वाले को यह महसूस होना चाहिए कि आप निष्पक्ष कार्य कर रहे है। लॉ एवं आर्डर का पालन अवश्य करना है इसी हेतु आपको मजिस्ट्रेट का पावर दिया गया है। सभी अधिकारी पहले से ही अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर लें जिससे वहां पहुचने मे आपको कोई कठिनाई ना हो। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटो को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के वी0एल0ओ0 के नाम व मोबाइल नं0 अवश्य रखे जिससे आवश्यकता पड़ने पर उसका सदुपयोग हो सके।
पूरे निर्वाचन की प्रक्रिया मे सेक्टर मजिस्ट्रेट का महत्वपूर्ण कार्य होता है। निर्वाचन प्रकिया को सम्पादित करने हेतु निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न हो इस हेतु आप का पद सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। कोई ऐसी भाषा का प्रयोग नही करेगे जिससे आपकी निष्पक्षता उजागर हो। भारत निर्वाचन आयोग के सभी आदेशो का शत प्रतिशत पालन करते हुए कार्य करें। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटो को पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों के कार्य के विषय मे जानकारी होनी चाहिए इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी बुकलेट का अध्ययन अवश्यक कर लिया जाय। तथा ई0वी0एम0 मशीनों के आपरेशन के विषय मे जानकारी रखनी होगी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को वूथों से सम्बन्धित विभिन्न विन्दुओ की निर्धारित शीट पर रिपोर्ट दो दिन के अन्दर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।बैठक मे अपर जिलाधिकारी वित्त/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Next: राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में होगा प्रथम रैण्डमाइजेशन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.