Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ग्रामीणों में आक्रोश

संवाददाता 18-01-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गहमर(गाजीपुर)। स्थानीय गांव के स्टेशन पर रेल ठहराव के लिए चल रहे आमरण अनशन के दौरान ग्रामीणों द्वारा सोमवार की शाम मशाल जुलूस निकालने के बाद सोमवार की रात लगभग 11.30 बजे चार अनशनकारियों को भारी संख्या में रेल पुलिस व स्थानीय पुलिस के साथ एसडीएम सेवराई और सीओ जमानियां धरना स्थल से गिरफ्तार कर टेंट तंबू उखाड़ ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। मंगलवार की सुबह कई गाड़ियों से ग्रामीण जिला मुख्यालय को कूच कर गए।

ज्ञात हो कि स्थानीय गांव के रेलवे स्टेशन पर कोरोना को आधार बनाकर यहां रुकने वाली कई जोड़ी ट्रेनों का ठहराव खत्म कर दिया गया,जिसके पुनः ठहराव को लेकर भूतपूर्व सैनिक सेवा समिति, रेल पुनः ठहराव समिति,व्यापार मंडल के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण विगत 15 दिनों से अनशन कर रहे थे। अपनी मांगों को पूरा ना होते देख पूर्व सैनिकों ने 3 दिन पूर्व से आमरण अनशन करना शुरू कर दिया था । सोमवार की शाम गांव के पकडीतर मैदान से ग्रामीणों द्वारा मशाल जुलूस निकालकर रेल प्रशासन का विरोध किया गया । मशाल जुलूस निकालने की सूचना पर प्रशासन एक्टिव मोड में आ गया। सोमवार की रात लगभग 11.30 रेलवे स्टेशन पर आमरण अनशनरत आनंद मोहन सिंह, महेंद्र उपाध्याय, सुधीर सिंह एवं रोहित सिंह को पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ जिला मुख्यालय ले गई साथ ही टेंट तंबू उखाड़ ले गयी। घटना की सूचना रातो रात पूरे गांव में जंगल में आग की तरह फैल गई और लोग प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करने लगे। मंगलवार की सुबह दर्जनों की संख्या में ग्रामीण भूतपूर्व सैनिक सेवा समिति के सदस्यों के साथ पुलिस कप्तान एवं जिलाधिकारी से वार्ता करने पहुंच गए । वही गिरफ्तार आंदोलनकारियों ने प्रशासन द्वारा दुर्व्यवहार करने तथा उनका मोबाइल और पैसा छीनने का आरोप भी लगाया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से सारा सामान जल कर राख
Next: पुलिस ने फ्लैग मार्च के द्वारा भयमुक्त वातावरण का दिलाया भरोसा

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.