Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

डीएम ने आदर्श आचार संहिता व निर्वाचन सम्बन्धित कार्याे की दी जानकारी

ब्यूरो 19-01-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220119-WA0014~2

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा बुद्धवार को उत्तर प्रदेश में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की घोषणा के उपरान्त जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट मंगला प्रसाद सिंह, व पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह यादव द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में प्रेस प्रतिनिधियो से वार्ता करते हुये आदर्श आचार संहिता व निर्वाचन से सम्बन्धित सभी कार्याे के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को पारदर्शीपूर्ण, निष्पक्ष व स्वस्थ तरीके से सम्पन्न कराने के लिये प्रशासन कटिबद्ध हैं। उन्होने कहा कि निर्वाचन की अधिसूचना 10 फरवरी से 17 फरवरी, 2022 को, नाम निर्देशन हेतु 18 फरवरी, नाम निर्देशन की जांच हेतु नाम वापसी हेतु अन्तिम दिनांक 21 फरवरी, मतदान 07 मार्च 2022, मतगणना 10 मार्च 2022 एवं 12 मार्च 2022 तक वह दिनांक जिसके पूर्व निर्वाचन पूरी कर लिया जाएगा। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि 01 नवंबर 2021 से 05 दिसंबर 2021 तक 35 दिन मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम किया गया। 05 जनवरी 2022 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया, जिसमें वर्तमान में कुल 2807562 मतदाता हैं जिसमें 1497141 पुरूष एवं 1310283 महिला मतदाता, 18197 दिव्यांग मतदाता और 80 वर्ष से अधिक उम्र के 56218 मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अन्य 138 मतदाता भी अहम भूमिका निभाएंगे।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हेतु नामांकन कक्ष 373-जखनियॉ (अ0जा0) न्यायालय उप संचालक चकबन्दी के निटर्निग आफिसर उप जिलाधिकारी, जखनियॉ, 374-सैदपुर (अ0जा0) न्यायालय जिलाधिकारी, के उप जिलाधिकारी सैदपुर, 375-गाजीपुर में न्यायालय उप जिलाधिकारी, सदर के उप जिलाधिकारी सदर, 376-जंगीपुर में न्यायालय अपर उप जिलाधिकारी, के अपर उप जिलाधिकारी, गाजीपुर, 377- जहूराबाद में न्यायालय बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी के उप जिलाधिकारी, कासिमाबाद, 378-मोहम्मदाबाद में न्यायालय अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) के उप जिलाधिकारी, मोहम्मदाबाद, एवं 379-जमानियॉ के न्यायालय मुख्य राजस्व अधिकारी रिटर्निग आफिसर उप जिलाधिकारी जमानियॉ में होगा। वार्ता के दौरान बताया कि सभी मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर लिया गया है। कुछ स्थानों पर रास्ता और बिजली की व्यवस्था ठीक करायी जा रही है। हमारी प्राथमिकता है कि किसी भी मतदाता को कोई भी परेशानी न हो। उन्होने कहा कि इस बार हर विधानसभा में दो-दो महिला मतदान केंद्र बनाये जा रहे हैं। इन मतदान केंद्रों पर महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। इसी तरह दिव्यांग मतदाता स्थल भी बनाये जायेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के सभी मानकों को पूरा किया गया है। 80 वर्ष से अधिक कोविड पाजिटिव दिव्यांगजनों को घर पर ही मतदान की व्यवस्था करायी गयी है। अगर वह मतदान स्थल पर जाना चाहे तो उनके लिए अलग से व्यवस्था करायी गयी है। चुनाव में मतदान से पांच दिन पूर्व हर मतदाता को मतदाता पर्ची मिल जायेगी। जिसे वह लेकर आसानी से मतदान कर सकेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव में भाग लेने वाले सभी सातों विधानसभाओं के प्रत्याशियों का नामांकन कलेक्ट्रेट परिसर में होगा। पोलिंग पार्टियां सहजानंद पीजी कालेज, लंका मैदान, न्यू स्टेडियम सहित छह स्थलों से रवाना होंगी। 10 मार्च को जंगीपुर मंडी में मतगणना का कार्य सम्पन्न किया जायेगा। उन्होने समस्त जनपदवासियों से अपील किया है कि निष्पक्ष मतदान के लिए सभी लोग सहयोग करें। अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की जरूरत है जिससे लोकतंत्र मजबूत हो। उन्होने बताया कि हर हालत में सख्ति के साथ भारत निर्वाचन आयोग के सभी गाइडलाइन का पालन किया जायेगा। जो भी गाइडलाइन का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।
पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जनपद में पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। सीमावर्ती इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी एफआइआर दर्ज कराया गया है। जिसमे बताया गया कि अबतक जनपद गाजीपुर में 13880 अस्लहा जारी किया गया है जिसमें से अबतक 7529 जमा करा दिया गया है जल्द से जल्द पूर्ण करा लिया जायेगा। सघन चेकिग के दौरान अबतक 10 अस्लहे एवं 11 कारतूस पकड़े गये है तथा 19 गैगस्टर जेल में है तथा जो बाहर है उनपे गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। जनपद गाजीपुर में लगभग 32 बार्डर प्वाइंट को सिल कर दिया गया है। इसी क्रम में बीएसएफ/आईटीवीपी की टीम द्वारा लगातार भ्रमण किया जा रहा है संवेदनशील बूथो पर प्रशासन की लगातार निगरानी रखी जा रही है।
इसके साथ ही क्रिटिकल और वल्नरेबल हेमलेट बूथ चिन्हित किये गये हैं। चुनाव के दौरान उम्मीदवार लगभग 40 लाख रुपया खर्च कर सकेंगे। निर्वाचन कार्य को निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिये कुल 3040 मतदान केन्द्र व 1616 मतदेय स्थल बनाये गये हैं। जनपद में चुनाव को सम्पन्न कराने के लिये 25 जोनल मजिस्ट्रेट व 253 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी हैं। आचार संहिता को सुचारू पालन कराने के लिये जनपद में एम0सी0सी0 टीम, मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति, उड़नदस्ता तथा स्थायी निगरानी टीमों का गठन किया गया। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि चुनाव सम्पन्न कराने के लिये जो कर्मचारियो को लगाया गया है। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्टेªट, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सहित प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: टेट परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु डीएम ने की बैठक
Next: पूर्णकालिक सचिव ने विडियों कान्फ्रेसिंग के द्वारा जिला जेल का किया निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.