Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बजट से राहत कम असंतोष ज्यादा-अर्थशास्त्री शरद कुमार

ब्यूरो 01-02-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220201-WA0016

जमानियां(गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष एवं पूर्वांचल आर्थिक विकास संघ के अध्यक्ष डॉ.शरद कुमार ने बजट 2022 पर त्वरित टिप्पणी करते हुए कहा कि इस बजट से किसान मजदूर विद्यार्थियों और व्यापारियों को निराशा हाथ लगी है।

बजट में कुछ खास न होना उतना परेशान करने वाला नहीं है जितना कि रोजगार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर वित्त मंत्री का किनाराकश लेना। उन्होंने कहा कि कोविड़ 19 की तीसरी लहर के दौरान इस बजट में कुछ खास न होना गरीबों किसानों, विद्यार्थियों ,व्यापारियों और मध्यम वर्ग को धता बताने वाला बजट साबित होता है। नौकरीपेशा लोगों को उम्मीद थी कि लंबे समय से टैक्स स्लैब में कोई सुधार नहीं हुआ है सरकार आयकर पर कोई न कोई छूट अवश्य देगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
कुछ अच्छाइयां भी हैं इस बजट में, जैसे पी एम आवास योजना द्वारा शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में 80 लाख मकानों का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है जो उचित है। 2 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को सशक्त व सक्षम बनाने की सराहनीय पहल इसे संवेदनशील बजट प्रमाणित करता है। तकनीकी विकास, ऊर्जा परिवर्तन, निजी निवेश, क्लीन एनर्जी और क्लाईमेट चेंज की सहायता से विकास को गति देने का एजेंडा तैयार किया गया है लेकिन प्रत्यक्ष लाभ सिफर रहने से आम आदमी ठगा महसूस कर रहा है। हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर व टीकाकरण को और बेहतर करने पर जोर रहेगा जिसकी सराहना भी की जानी चाहिए।सड़क,रेल और समुद्र मार्ग तथा संचार सुविधाएं बढ़ाने की बात बजट में कही गई है जो स्वागत योग्य है। हर घर में नल योजना पर 60 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं इससे आशा की जा सकती है कि सर्व साधारण को शुद्ध पेय जल उपलब्ध हो सकेगा, कहा गया है कि इससे 8.7 करोड़ घरों को फायदा मिलेगा। यह बजट पीएम गति शक्ति योजना को मजबूती देता है।बजट में रोजगार वृद्धि के उपाय पर विचार न किया जाना चिंतनीय है।
कुल मिलाकर यह बजट वर्तमान आर्थिक व सामाजिक समस्याओं का सार्थक समाधान करता नहीं प्रतीत होता।खैर, जो भी हो, बजट के लिए कम शब्दों में कहूं तो इसने सभी वर्ग के चेहरे पर चिंता की लकीर खींच दी है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: देशी पिस्टल व जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Next: कहीं खुशी तो कहीं गम वाला आम बजट हुआ पेश-प्राचार्य प्रो.संजीव सिंह

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.