Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दो शातिर अपराधी अवैध तंमचा के साथ गिरफ्तार

ब्यूरो 01-02-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220201-WA0020

गाजीपुर। थाना भुड़कुड़ा पुलिस ने सोमवार को हिस्ट्री शीटर सहीत दो शातिर अपराधियो को अवैध तंमचे के साथ गिरफ्तार किया गया।

आगामी विधान सभा निर्वाचन 2022 को स्वतन्त्र,निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से कराये जाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत ,अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा व प्रभारी निरीक्षक भुड़कुड़ा के सफल नेतृत्व मे SI अशोक कुमार ओझा मय फोर्स 31.01.2022 को तालगाँव की तरफ जाने वाली पक्की सड़क के किनारे ग्राम जखनियाँ मे शिव मंदिर के पास से दो शातिर अपराधी हिस्ट्री शीटर सुनील यादव उर्फ सोनू पुत्र रामजनम यादव उर्फ जन्मेजय निवासी ग्राम कवला जखनियाँ थाना भुड़कुड़ा व मयंक चौबे उर्फ रानू चौबे पुत्र स्व0 राकेश चौबे उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम कवला जखनियाँ थाना भुड़कुड़ा को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त सुनील यादव के पास से 01 अदद नाजायज देशी तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा अभियुक्त मयंक चौबे उर्फ रानू चौबे के पास से 01 अदद नाजायज देशी तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 19/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 20/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 अशोक कुमार ओझा, उ0नि0 हीरामणि यादव, का0 विरेन्द्र यादव, का0 हरिश्चन्द्र यादव, का0 अमित वर्मा, का0 सोनू यादव आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दिन दहाड़े झपट्टामारों ने व्यवसायी पुत्र का छिना मोबाइल
Next: दो तमंचा, कारतूस व एक बाइक के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.