Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

खांसी की आवाज से होगी टीबी की पहचान

ब्यूरो 08-02-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220208-WA0003

ग़ाज़ीपुर। अब टीबी की पहचान खांसी की आवाज से हो जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीबी कफ कलेक्शन एप तैयार किया है। इसमें रोगी या चिह्नित व्यक्ति की आवाज आठ बार रिकार्ड की जाएगी। इस प्रक्रिया को सहमति के बाद नियमित रूप से अपनाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिन्हित 68 सैंपल जनपद से लिए जाएंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरगोविन्द सिंह ने बताया कि कफ साउंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड सोल्यूशन टू डिट्रेक्ट टीबी के लिए जनपद से 68 लोगों की आवाज के सैंपल भेजे जाएंगे। इस सर्वे में जिन लोगों की आवाज रिकार्ड की जाएगी, उनके नाम व पते गोपनीय रखे जाएंगे। इसके अलावा जिसकी आवाज रिकार्ड होगी उसको भी रिपोर्ट की जानकारी नहीं दी जाएगी। रिपोर्ट किसी से भी साझा नहीं की जाएगी ।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ मनोज सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 तक देश को क्षय रोग से मुक्त बनाने की दिशा में तेजी से कार्य चल रहा है। मरीजों की संख्या में भी कमी आ रही है। इसमें और सुधार एवं गति लाने के लिए एक नया एप लांच किया गया है। इस एप के जरिए चिह्नित लोगों की आवाज स्मार्ट फोन में करीब आठ बार रिकार्ड की जाएगी। आवाज अलग-अलग तरह की होंगी। प्रथम चरण में इसका सर्वे कराया जाएगा। सर्वे में पूरे देश से करीब 21 हजार लोगों की आवाज के सैंपल लिए जाएंगे। इसके बाद इस पर अध्ययन होगा। जनपद से 68 लोगों के सैंपल रिकॉर्ड किए जाएंगे। इसमें बगैर टीबी वाले एवं टीबी के लक्षण वालों व उनके संपर्क में रहने वाले या रिश्तेदार होंगे। कफ साउंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड सोल्यूशन टू डिट्रेक्ट टीबी को लेकर ऑन लाइन प्रशिक्षण कराया जा चुका है।
यह होगी प्रक्रिया –
प्रशिक्षित अधिकारी/ सुपरवाजर चिह्नित व्यक्ति के घर मास्क पहनकर जाएंगे।
उसको पूरी प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया जाएगा, सहमति ली जाएगी।
इसके बाद उसे मास्क पहनकर घर के बाहर आने को कहा जाएगा।
मोबाइल एप चालू करके 30 सेंकड की आवाज रिकार्ड होगी।
उसे खांसने, एक से 10 तक गिनती, अ, आ आदि बोलने को कहा जाएगा
कफ का साउंड तीन बार रिकार्ड होगा
इसके अलावा अन्य प्रक्रिया व जानकारी ली जाएगी और सैंपल भेजे जाएंगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: निर्धारित व्यय सीमा के अन्दर ही प्रत्याशी द्वारा खर्च वहन किये जायेगें
Next: अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.