Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नामांकन के दृष्टिगत रूट का हुआ डायवर्जन

ब्यूरो 09-02-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। विधानसभा समान्य निर्वाचन-2022 के नामांकन को दृष्टिगत रखते हुए डायवर्जन प्लान 10.02.2022 से 17.02.2022 तक समय सुबह 09ः00 बजे से शाम 04ः00 बजे तक निम्न स्थानों पर रूट डायवर्जन किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एम.पी.सिंह ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के नामांकन को सकुशल, शान्तिपूर्ण ढ़ग से सम्पन्न कराने हेतु निर्देश देते हुए कहा कि अफीम फैक्ट्री तिराहा से कोई भी वाहन कलेक्टेªट/पुलिस आफिस तिराहे की तरफ नही जायेगा सभी वाहन साई मन्दिर, जजी तिराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जायेगे। विकास भवन चौराह से शास्त्रीनगर की तरफ आने वाले वाहन शास्त्रीनगर तिराहे से सिचाई विभाग चौराहे की तरफ जायेगे। जजी तिराहे से कोई भी वाहन कलेक्ट्रेट की तरफ नही जायेगा। उपरोक्त वाहन जजी तिराहे से साई मन्दिर की तरफ जायेगी। सिचाई विभाग की तरफ से आने वाले वाहन सांसद तिराहे से लंका की ओर जायेंगे तथा लंका की तरफ से आने वाले वाहन संासद तिराहे से सिचाई विभाग होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे। सांसद तिराहे से कोई भी वाहन सरजू पाण्डेय पार्क की तरफ नही जायेगा।
उन्होने सूचित किया है कि नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशियों के सुविधाजनक हेतु विधान सभावार नामांकन कक्षो का निर्धारण किया गया है। जिसके लिए विधानसभा जंगीपुर एवं सदर सांसद तिराहे से होते हुए सरजू पाण्डेय पार्क के सामने कलेक्ट्रेट के गेट नं0 06 से प्रवेश करते हुए अपना नामांकन करेगे। विधान सभा सैदपुर के प्रत्याशी सांसद तिराहा अथवा अफीम फैक्ट्री तिराहा से होते हुए कलेक्ट्रेट के गेट नं0-01 से प्रवेश करेगे। विधानसभा मुहम्मदाबाद, जमानिया, जखनिया एंव जहूराबाद के प्रत्याशी अपने-अपने नामांकन हेतु अफीम फैक्ट्री अथवा शास्त्री नगर तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट के गेट नं0 02 मे प्रवेश करेगे। उन्होने कहा कि जो प्रत्याशी जिस गेट से प्रवेश करेगा, निकास भी उसी गेट से होगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: खिलाड़ियों ने खुशी का किया इजहार
Next: प्रत्याशी के साथ 1 प्रस्तावक व निर्दल प्रत्याशी के साथ 2 प्रस्तावक नामांकन कक्ष में करेगें प्रवेश

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.