Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

छात्रवृत्ति आवेदन पत्र में त्रुटियों के सुधार हेतु तिथि 21 फरवरी तक

ब्यूरो 11-02-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। शैक्षिक सत्र् 2021-22 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्कप्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत छात्रवृत्ति आवेदन पत्र में त्रुटियों के सुधार हेतु सस्पेक्ट डाटा छात्रों एवं शिक्षण संस्थाओं के लॉगिन पर परीक्षणोंपरान्त एन0आई0सी0 मुख्यालय लखनऊ द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसमें छात्र-छात्रायें अपने लॉगिन से 21 फरवरी, 2022 तक सुधार करते हुए पुनः ऑनलाईन आवेदन पत्र सब्मिट करेगें, आनलाइन आवेदन पत्र की त्रुटियों को ठीक करने के उपरान्त समस्त वांछित संलग्नकों सहित विलम्बम 24 फरवरी, 2022 तक संस्था पर जमा किया जाना है, जहां से संस्था द्वारा दिनांक 28 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन छात्रवृत्ति डाटा को पुनः सत्यापित करते हुए अग्रसारित किया जायेगा। इसमें ऐसे छात्र-छात्रायें जिनके द्वारा परीक्षाफल न निकलने की दशा में Result Not Yet Declared चुनते हुए ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरा गया है, ऐसे सभी छात्रों का डाटा संदेहास्पद श्रेणी में है, इनके लिए भी उपरोक्त अवधि में ही दिनांक 21 फरवरी, 2022 तक अनिवार्य रूप से परीक्षाफल भरते हुए आवेदन पूर्ण करके सब्मिट करते हुए पुनः सम्बन्धित संस्था में जमा किया जायेगा। जहॉ से छात्रवृत्ति आवेदन संस्था अग्रसारित किये जायेगें, जिन छात्रों द्वारा आनलाइन संशोधन करते हुए घोषित परीक्षाफल का पूर्णांक एवं प्राप्तांक नही भरा जायेगा, तो उनका आवेदन पत्र नियमानुसार रिजेक्ट किये जाने के श्रेणी में रहेगा।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने जनपद के समस्त दशमोत्तर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया है कि उपरोक्तानुसार दिनांक 21 फरवरी, 2022 तक संदेहास्पद डाटा में सुधार करते हुए फाइनल सब्मिट करना, वांछित हार्ड कापी जमा करना तथा अग्रसारण की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विशाल मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने दिलाई शपथ
Next: ईट भट्ठा संघ की हुई बैठक

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.