Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

निर्माण कार्य का हुआ औचक निरीक्षण

ब्यूरो 15-02-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220215-WA0033

गाजीपुर। नगर पालिका परिषद गाजीपुर द्वारा नगर में चल रहे अनेकानेक विकास कार्यों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

इस दौरान 15 फरवरी 2022 को नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल द्वारा जिला अस्पताल के मुख्य गेट से नवनिर्मित ट्रामा सेंटर तक हो रहे ढक्कनयुक्त नाली व एच०डी०बी०सी० सड़क कार्य, वार्ड नंबर 2 के मोहनपुरवा में पशु अस्पताल मेन रोड से डा० बबलू के मकान होते हुए बहादुर बिंद के मकान तक हो रहे नाली व इंटरलाकिंग कार्य, वार्ड 2 में ही हेमा यादव के मकान से लाला राम कन्नौजिया के मकान तक, हाथीखाना में राजन शाह के मकान से हमीदा बेगम के मकान तक व वार्ड नं० 1 में ही वीरेंद्र पासवान के मकान से राकेश यादव के मकान होते हुए मो० मेहरबान के मकान तक एवं वार्ड नंबर 9 में बड़ा महादेवा के गली नं० 3 व 5 में हो रहे निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण करते हुए ठेकेदारों/संबंधितों को प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता पर ध्यान रखने का निर्देश दिया एवं कुछ कार्यों पर असंतोष व्यक्त करते हुए सुधार करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जहां-जहां कार्य हो रहा है/होने वाला है उसकी गुणवत्ता की भी देखरेख स्वयं करें, ताकि गुणवत्तायुक्त कार्य हो सके। इसके पूर्व गांधी पार्क आमघाट, डा० राजेन्द्र नगर पार्क पीरनगर व पंडित दीनदयाल उपाध्याय मिश्रबाजार चौराहे के सुंदरीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया गया था। इस मौके पर सिवि अभियंता श्री विवेक बिंद के अलावा उस क्षेत्र के सभासद/प्रतिनिधि श्री संजय राम, दिग्विजय पासवान, शेषनाथ यादव, सोमेश मोहन राय आदि लोग मौजूद थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 मार्च को
Next: 234 किलो गांजा व बोलेरों के साथ तस्कर गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.