Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ड्रोन कैमरा की मदद से होगी अराजक तत्वों की निगेबानी

ब्यूरो 24-02-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220224-WA0012

जमानियां(गाजीपुर)। विधानसभा चुनाव में अराजक तत्वों की निगेबानी के लिए पुलिस इस बार ड्रोन कैमरा की मदद ले रही है। गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने हेतिमपुर गांव स्थित बीआरसी प्रांगण सहित बिहार से सटे इलाकों में ड्रोन उड़ा कर क्षेत्रों की निगरानी की गई। यह ड्रोन कैमरों को दो सौ मीटर की ऊंचाई पर उड़ा कर दो किलोमीटर दायरे के फोटो एवं रिकॉर्डिंग स्पष्ट देखी जा सकती है।

पुलिस उपाधीक्षक जमानिया हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि एक स्थान से ही करीब दो किलोमीटर की परिधि में ड्रोन कैमरा नजर रख सकेगा और इसे दो सौ मीटर की ऊंचाई तक ले जाया सकता है। इस ड्रोन कैमरा से कोहरे में भी साफ फोटो लिया जा सकता है। इसमें लगा लेंस काफी उन्नत किस्म का है। कानून व्यवस्था बनाए रखने में ड्रोन कैमरा कारगर साबित होगा। पुलिस को धरना-प्रदर्शन और यातायात व्यवस्था, चुनाव की निगरानी में सहुलियत मिलेगी।बताया कि इसके अलावा वीआईपी के आगमन‚ चुनावी रैली आदि के समय भी यह पुलिस के लिए मददगार साबित होगा। इतना ही नहीं, आपदा के समय संकट मोचन की तरह कार्य करेगा। कोतवाल संपूर्णानंद राय ने बताया कि वर्तमान समय में यह केवल जिला मुख्यालय पर एक ड्रोन कैमरा आया है। जिसे हर थाना क्षेत्र में चुनावी गतिविधि देखने के लिए किया जा रहा है। इसके लैपटॉप के स्क्रीन पर देखा जा सकता है‚ किसी भी एंगल पर घुमाया जा सकता है‚ करीब 45 से 60 मिनट तक उड़ सकता है और रिमोट से कंट्रोल किया जा सकता है। यह एक अत्याधुनिक ड्रोन है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्वीप नोडल अधिकारी के नेतृत्व में हुई मतदाता जागरूकता रैली
Next: दुष्कर्म व पाक्सो के मुकदमे में एक अभियुक्त को 20 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.