Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नेट/जेआरएफ मार्गदर्शक कक्षा में शिक्षार्थियों ने सीखे अच्छे अंक पाने के गुर

ब्यूरो 09-03-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220309-WA0016~2

जमानियां(गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में यूजीसी द्वारा आयोजित नेट की तैयारी हेतु मार्गदर्शक कक्षा चलाई गई।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.संजीव सिंह ने कहा कि स्नातकोत्तर हिंदी, भूगोल एवं अर्थशास्त्र के प्रथम एवं अंतिम वर्ष के संस्थागत अध्ययनरत शिक्षार्थियों की नेट तैयारी हेतु मार्गदर्शक कक्षाएं संचालित होना छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी है। कक्षा संचालित कराने के लिए हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री एवं आई क्यू ए सी प्रभारी एवं रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार को साधुवाद देता हूं तथा अपेक्षा करता हूं कि आने वाले दिनों में इन्हीं विद्यार्थियों में से दर्जनों आवेदक के रूप में नेट और जे आर एफ परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार संगोष्ठी कक्ष में कक्षा प्रारम्भ हुई। महाविद्यालय के आई क्यू ए सी डॉ अरुण कुमार ने पॉवर प्वाइंट सिस्टम से नेट परीक्षा की अर्हता पाठ्यक्रम समय संयोजन आदि पर स्लाइड द्वारा विस्तार से जानकारी दी। भूगोल विभागाध्यक्ष रामलखन यादव ने प्रथम प्रश्न पत्र शिक्षण और शोध अभिवृति पर विस्तार से चर्चा करते हुए इन प्रश्नों को हल करने की बारीकियों पर शिक्षार्थियों से बेहतरीन संवाद किया। रिजनिंग के मास्टर दीपक जी ने प्रारम्भिक रिजनिंग की बारीकियों को सरल ढंग से समझाया तो शिक्षार्थियों के चेहरे पर मुस्कान देखने योग्य थी। तकनीकी सत्र में डॉ राकेश कुमार सिंह मुख्य अनुशास्ता सुनील कुमार चौधरी लाल चंद पाल बिपिन कुमार आदि उपस्थित रहे। प्रथम प्रयास में भूगोल विषय में नेट उत्तीर्ण करने वाली छात्रा शिवानी ने अपनी तैयारी रणनीति और अपनी सफलता एवं कुछ प्रश्नों से जे आर एफ से चूक जाने की अपनी कमियों को रेखांकित किया, जिससे छात्र छात्राओं को अपनी तैयारी में सफलता मिलेगी। अतुल कुमार शर्मा, कीर्ति सिंह, प्रगति राय आदि ने सार्थक सहभागिता की।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: फर्जी मतदान कर रहे युवक गिरफ्तार
Next: लोगों को जागरूक कर एक लंबी चेन बनाते हुये धूम्रपान से बचाए

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.