Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रथम चरण में खाद्यान्न सहित 5 वस्तुओं का ई-पॉस मशीन से वितरण 23 मार्च तक

ब्यूरो 16-03-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कोविड-19 के दृष्टिगत लिए गये निर्णय के अनुसार प्रदेश में माह मार्च, 2022 के प्रथम चरण में गेहूॅ-चावल के साथ साबुत चना, नमक एवं खाद्य तेल का निःशुल्क वितरण 06.03.2022 से 18.03.2022 तक किया जाना था, किन्तु उचित दर विक्रेताओं को खाद्यान्न, साबुत चना, आयोडाइज्ड नमक एवं रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल का आवंटन के अनुसार निर्गमन न होने के कारण जनपद के समस्त लाभार्थियों को उपरोक्त वस्तुओं का वितरण 18.03.2022 तक कराया जाना संभवन नही हो पा रहा था।

उक्त के दृष्टिगत उ0प्र0 शासन द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 योजनान्तर्गत माह मार्च, 2022 में अवशेष लाभार्थियों को खाद्यान्न, साबुत चना, आयोडाइज्ड नमक एवं रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल निःशुल्क वितरित कराये जाने हेतु उपरोक्त आवश्यक वस्तुओं के वितरण की तिथि 23.03.2022 तक बढाई गयी है, अर्थात प्रथम चरण में खाद्यान्न सहित 5 वस्तुओं का ई-पॉस मशीन से वितरण 23.03.2022 तक किया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि मोबाईल ओ0टी0पी0 बेरिफिकेशन के माध्यम से वितरण की तिथि 18.03.2022 के साथ-साथ दिनांक 23.03.2022 को भी उपलब्ध रहेगा। इस योजना के तहत प्रत्येक अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशनकार्ड पर नियमित खाद्यान्न गेहूॅ चावल के साथ-साथ 01 किग्रा आयोडाइज्ड नमक, 01 किग्रा साबुत चना एवं 01 लीटर रिफाइण्ड खाद्य तेल का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।माह मार्च, 2022 में राशनकार्ड धारकों को पोर्टेबिलिटी के अन्तर्गत उक्तानुसार अनुमन्य समस्त सामग्री एक साथ प्राप्त करने की सुविधा उचित दर विक्रेता के स्टॉक में उपरोक्त वस्तुओं की उपलब्धता की सीमा तक अनुमन्य रहेगी।
जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेन्दू ने समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि वे अविलम्ब हाट गोदाम से आवश्यक वस्तुओं का उठान कर ले तथा दिनांक 23.03.2022 तक प्रत्येक दशा में लाभार्थियों को एक साथ पॉचो आवश्यक वस्तुओं (गेहॅू, चावल, साबुत चना, आयोडाइज्ड नमक एवं सोयाबीन खाद्य तेल) का वितरण करना सुनिश्चित करे। साथ ही कोटेदार इस बात का भी ध्यान दे कि माह मार्च, 2022 में चना, नमक एवं तेल इत्यादि नैफेड द्वारा निर्गत वस्तुओं के वितरण का अन्तिम माह है, इसलिए किसी भी उचित दर विक्रेता के पास चना, नमक एवं तेल की कोई मात्रा अवशेष न रहे, यदि किसी कोटेदार के पास ये वस्तुओं इसके बाद भी अवशेष रहती है तौ इसे गम्भीरता से लिया जायेगा। यदि यह शिकायत मिलेगी की कि किसी लाभार्थी को कोई एक खाद्य सामग्री नही प्राप्त हुई तो इसे गम्भीरता से लिया जायेगा तथा सम्बन्धित उचित दर विक्रेता के विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: छूटे हुए बच्चो को पोलियो की पिलाई जायेगी खुराक
Next: बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में दी गई जानकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.