Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विधिक साक्षरता शिविर में दी गई जानकारी

ब्यूरो 21-03-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220321-WA0016

जमानियां(गाजीपुर)। तहसील सभागार में कानूनी साक्षरता को व्यवस्थित करने तथा लोक अदालत आदि के बारे में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन सोमवार को किया गया। जिसमें कानूनी अधिकार‚ सरकारी योजनाओं आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आरके त्रिभुवन सिंह ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सभी जरूरतमंदों, बेसहारा को मुफ्त में कानूनी सलाह व सहायता मुहैया कराया जाता है। पेशकार विजय बहादुर सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार के वाद-विवाद के सुलह समझौता की भी निशुल्क व्यवस्था है। इसके लिए लोक अदालत के माध्यम से निपटारा कराया जाता है। इस दौरान उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गांव गांव तक पहुंचाने के लिए सरकारी तंत्र के साथ साथ न्यायिक पदाधिकारी कि जिम्मेदारी से अवगत कराया। इसके अलावा गरीबी उन्मूलन, कल्याणकारी योजना का लाभ, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, नशा के सेवन बच्चों को दूर रखने, मोबाइल का दुरुपयोग, बाल विवाह, डायन प्रथा, अपराध‚ कोविड से बचाव जैसी बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रदीप कुमार‚ इन्द्रप्रताप‚ अशोक‚ विनय पाण्डेय‚ अधिवक्ता गोरख नाथ सिंह‚ रामजी राम‚ विनय कुमार दूबे‚ सच्चिदानंद सिंह‚ उदय नारायण सिंह‚ अंजनी कुमार आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ददरी घाट चित्रगुप्त मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह 26 मार्च को
Next: जिलाधिकारी ने बच्चों का अन्नप्राशन और जन्मदिन मनाकर किया पोषण पखवाड़े का शुभारंभ

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.