Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कोरोना की संभावित लहर के मद्देनजर सैदपुर के पीकू वार्ड में किया गया मॉक ड्रिल

ब्यूरो 29-03-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220329-WA0009

ग़ाज़ीपुर। योगी सरकार के शपथ ग्रहण के बाद तमाम सरकारी विभागों में कार्य अब एक बार फिर से गति पकड़ लिया है। इसी क्रम में कोविड-19 के चौथे चरण के संभावित आगमन को लेकर विभाग जनपद के 4 ब्लाकों मनिहारी, भदौरा ,सैदपुर और मोहम्दाबाद में बनाए गए 30 वार्ड के पीकू वार्ड के निरीक्षण के साथ ही उसकी मॉक ड्रिल कर उसकी यथास्थिति और उस में कार्यरत कर्मचारियों के कार्य क्षमता की परख सोमवार को किया गया। इसी कड़ी में सैदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एसीएमओ डॉ एसडी वर्मा के द्वारा पीकू वार्ड का निरीक्षण और मॉक ड्रिल का जायजा लिया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजीव सिंह ने बताया कि पीकू वार्ड का माँक ड्रिल किया गया। जिसमे तैयारियों पर चर्चा , औषधियों की उपलब्धता के साथ-साथ ऑक्सीजन व्यवस्था व कंसंट्रेटर को चालु कर उनकी स्थितियों को पोर्टल पर अपडेट करते हुऐ फूल रिहर्सल किया गया। मरीजों को दिऐ जाने वाले समस्त सुविधाओं का आकलन करते हुऐ मरीज तथा उनके परिजनों हेतु दी जाने वाली सुविधा , बायो बेस्ट, रेफरल इंन एवं आउट इत्यादि सुविधाओं को प्रोटोकॉल अनुसार देखा गया। इसके अलावा बाई पेप एवं अन्य जीवन रक्षक उपकरणों का लाईव डिमांस्ट्रेशन किया गया। चेक लिस्ट के अनुसार सभी उपलब्ध सुविधाओं को पोर्टल पर अपडेट किया गया।

इस दौरान डॉ अभय गुप्ता ,स्टाफ नर्स विनिता बंदना, फार्मासिस्ट आशीष, कुलदीप ,वार्ड बॉय दिग्विजय, बृजमोहन , स्वीपर सुनील और सूरज के साथ ही 108 एंबुलेंस के पायलट और ईएमटी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रधान प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला करने वाले पाँच अभियुक्त गिरफ्तार
Next: एंबुलेंस सेवा रोज लोगों को दे रही है नई जीवन

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.