Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शिक्षा एक मात्र ऐसा साधन है जो व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन कर सकता है-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

ब्यूरो 04-04-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220404-WA0009

गाजीपुर। उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा 4 अप्रैल से 30 अप्रैल 2022 तक प्रत्येक परिषदीय विद्यालय में वृहद स्तर पर स्कूल चलो अभियान संचालित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस महा अभियान का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा श्रावस्ती से शुभारम्भ किया गया।

जनपद गाजीपुर के 2269 परिषदीय विद्यालयों में बच्चों व शिक्षकों द्वारा इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। कम्पोजिट विद्यालय, सिकन्दपुर करण्डा में एम.पी सिंह की उपस्थिति में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर गाजीपुर से लाइव मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सभी ने सुना, जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा एक मात्र ऐसा साधन है जो एक व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन कर सकता है। राष्ट्र तभी विकसित होगा जब यहां का हर व्यक्ति, हर बच्चा शिक्षित होगा। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि इस अभियान के तहत गांव या शहर के प्रत्येक बच्चे का स्कूल में नामांकन किया जाए। एक भी बच्चा छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि सभी अभिवावक, अध्यापक गण इस अभियान सफल बनाने का संकल्प लें और 30 अप्रैल तक घर-घर दस्तक देकर प्रत्येक बच्चे का बेसिक शिक्षा में नामांकन कराना सुनिश्चित कराएंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत व नगर निकाय के सभी जनप्रतिनिधि गण इस अभियान का हिस्सा बनेंगे।
इस मौके पर कम्पोजिट विद्यालय ग्राम पंचायत सिकन्दपुर करण्डा में जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने बच्चों को स्कूल चलो अभियान से जोड़ें तथा इस अभियान में शतप्रतिशत बच्चों का नामांकन कराएं। आज से अभी से हम लो अपने अपने गॉवो में क्षेत्रो में जहा पर हमलोग रहते है न ही पता करे बल्कि सर्वे जैसा काम करे। ग्राम्य विकास विभाग, एवं पंचायती राज विभाग के सहयोग एवं समन्वयन से हम लोग जनपद कें प्रत्येक गॉव में ऐसे कितने बच्चे जो छूटे हुए है। 2020-21 में 2 लाख 80 हजार के सापेक्ष में 2021-22 में 3 लाख 385 छात्रों का रजिस्टेशन हुआ। इस योजना के तहत कोई भी बच्चा छूट न पाये इसपे बहुत ध्यान देना है। हम आशा करते एवं विश्वास करते है कि आपसभी लोग अपने अपने बच्चो को विद्यालय अवश्य भेजेगे।
उन्होने ने गरीब घरो के बच्चो स्कुल जाने से वचित रह जाते हैं उन सभी बच्चों को स्कुल तक ले जाया जाय। ईट् भट्टो एवं ठेलो पर काम करने वाले बच्चे स्कुल नही पहुच पाते बहुत सारे लोग ऐसे भी है जो घूम-घूम कर मजदूरी करते है। सरकार ने स्कुल चलो अभियान कार्यक्रम की शुरूआत ही इसलिए किये है कि उन सभी घरो के बच्चे जो स्कुल तक नही पहुच पाते हैं उन सभी को स्कुल में लाया जाय। जब तक छोटे-छोटे बच्चे स्कुल में आयेगे ही नही तक तक हमारा समाज विकसित नही हो सकता। समाज में विकास पापर्टी, व धन से नही बल्कि ज्ञान से आता है। जिसके पास ज्ञान नही है वह पशु के रूम में विचरण करता है। तो आज हम सभी को इस कार्यक्रम के माध्यम से संकल्प लेना है कि हमारे गॉव, समाज, आस-पास के बच्चे स्कुल तक नही पहुच पाये है उन्हे स्कुल तक लाना है। उन्होंने कहा कि बिना शिक्षा के न तो गांव विकसित होगा और न ही शहर और देश शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छता को भी जोड़ा जाए। उन्होंने बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर द्वारा कही गयीं तीन महत्वपूर्ण बातों से बच्चों को रूबरू कराते हुए कहा कि शिक्षित हो जाओ, स्वच्छ रहो व नशे से दूर रहो। स्कुल चलो कार्यक्रम में स्कुल के बच्चो द्वारा मंनमोहक कार्यक्रम किया गया। जिसमें कक्षावार प्रथम स्थान प्रप्त करने वाले बच्चो में शिवन्या सिंह, आराध्या सिंह, भार्गवी सिंह, परी सिंह, हर्षिता सिंह, शिम्पी विश्वकार्म, अर्पिता सिंह, कुमार ऑचल तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चो द्वारा कक्षा -1 के अरीका,अंकुश कुमार एवं कुमारी शाल एवं कक्षा-2 की छात्रा रोशनी कुमारी को पुररूकार वितरण भी किया गया।
इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, विकास खण्ड अधिकारी, एबीएसए, कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षक के साथ बालक एवं बालिका सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक के शव का खुल रहा राज
Next: बाल श्रमिक विद्या योजना के अंतर्गत 49 कामकाजी बच्चे चयनित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.