Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सूर्योपासना का पर्व चैती छठ धूमधाम से मना

ब्यूरो 07-04-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220407-WA0020

जमानिया(गाजीपुर)। सूर्योपासना का पर्व छठ साल में दो बार मनाया जाता है। साल का पहला छठ चैत्र महीने में मनाया जाता है जिसे चैती छठ कहते हैं। गुरुवार को क्षेत्र के बलुआ घाट सहित अन्य घाटों पर सूर्योपासना का पर्व चैती छठ धूमधाम से मनाया गया।

सुबह से ही दूर दराज से आये श्रद्धालुओं कि भीड़ नगर के बलुआ घाट पर लगने लगी। पहले तो श्रद्धालुओं ने बेदी बना कर सूर्यास्त का इंतराज करती रहे और गंगा में डुबकी लगा कर व्रती महिलाओं ने अस्त होते सूर्य की उपासना की। छठ पर्व के में व्रती महिलाएं अपने पुत्र की दीर्घ आयु एवं सुख समृद्धि के लिए 36 घंटे निर्जला व्रत रखती है। व्रती महिलाओं ने संध्या प्रहर चावल, घीया की सब्जी, चने की दाल और रोटी का भोजन ग्रहण किया। गुरुवार को पहला अर्घ्य दिया गया। रात को दीप कलश आदि के पास बैठकर व्रती महिलाओं ने पूजा किया। इसके बाद भगवान का भजन, चिंतन और पूजन करती है। शुक्रवार को व्रती महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी। इस दौरान गंगा घाट पर व्रती महिलाओं के लिए टेंट आदि लाये गये थे । इस दौरान पुलिस भी चक्रमण करती रही। गंगा तट पर दूर दराज से आई बड़ी संख्या में महिलाएं टेंट में रुकी हुई है जो सुबह अर्घ्य देकर लौटेंगी। घाट पर महिलाओं के रूकने के लिए व्यवस्था की गई है ताकि व्रती महिलओं को कोई परेशानी न हो।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: खरवार समाज में जागरुकता को लेकर चलाया जा रहा प्रदेशव्यापी अभियान
Next: नौ वें दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.