Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रामकथा एक आईना की तरह से हमें हमारे मन का अवलोकन करने में मदद करती है-भागवताचार्य चंद्रेश महाराज

संवाददाता 08-04-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

जमानिया(गाजीपुर)। दिव्य राधा-माधव ट्रस्ट सब्बलपुर के प्रांगण में पिछले दो बर्ष से नित्य आयोजित होने वाले सत्संग के तीसरे बर्ष में प्रवेश के मौके पर भागवताचार्य चंद्रेश महाराज ने रामकथा की महिमा का और उसे सुनने से श्रोताओं को होने वाले लाभ की चर्चा करते हुए कहा कि रामकथा एक आईना की तरह से हमें हमारे मन का अवलोकन करने में मदद करती है।

जिस प्रकार आईना में देखकर हम अपना वाह्य शारीरिक रूप में किसी विकार ,दाग को सही कर लेते हैं और यह प्रक्रिया प्रतिदिन और कभी कभी दिन में कई बार करने की स्थिति बन जाती है, और समाज में एक स्वच्छ एवं आकर्षक स्वरूप के साथ शामिल होने में आईना से हमें सहयोग मिलता है, उसी प्रकार रामकथा हमें शारीरिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि चारित्रिक रूप से मानव बनाने में मदद करती है। जब हम कथा में राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न ही नहीं अपितु रामकथा के अन्यान्य पात्रों के चरित्र को सुनते, पढ़ते हैं तो सत्य, न्याय, इमानदारी पर उन तमाम पात्रों की सत्यनिष्ठा हमें पूर्णतया न सही लेकिन कुछ न कुछ अंशों में प्रभावित अवश्य करती है।हम अपने कर्मों एवं आचरण को रामकथा के नायकों,उपनायकों से तुलना करने लगते हैं और अपने कमियों को दुरुस्त करने का यत्न भी करने लगते हैं। धीरे धीरे लगातार सत्संग करते रहने पर हम शारीरिक एवं मानसिक रूप से मनुष्य बनने की दिशा को पकड़ लेते हैं और एक न एक दिन सच्चे अर्थों में मानव कहलाने के योग्य बन जाते हैं।इस विशेष अवसर पर गंगा यादव, कैलाश यादव, विनोद श्रीवास्तव, अमेरिका यादव, राजकुमार राय, रामाश्रय शर्मा, डा०अरविन्द एवं डा०गुप्ता जी ने सत्संग की महिमा पर अपने विचार व्यक्त किए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पापकार्न मेकिंग मशीन वितरण करने का मिला लक्ष्य
Next: शहीदों के परिजनों को सम्मान देकर शहादत को किया याद

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.