Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

23 अप्रैल से 21 जून तक बन्द रहेगा ताड़ीघाट ब्रांच रेलवे लाइन

ब्यूरो 22-04-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

जमानियां(गाजीपुर)। जनपद में गंगा नदी पर बन रहे रेल सह सड़क पुल के निर्माण को ध्यान में रखते हुए दो महीने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन–ताड़ीघाट ब्रांच रेलवे लाइन को बंद कर दिया है।

एसएमटी एनके वर्मा ने बताया कि दानापुर संभाग द्वारा यह निर्णय पुल के निर्माण कार्य को देखते हुए किया गया है। पुन नंबर संख्या 12‚12ए और 13 के लिए कंबलिंग मीटरियल‚ गिट्टी फैशन‚ स्लीपरों के फ्लैंगिंग को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस दौरान ट्रैफिक के साथ पावर ब्लॉक को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि 03641 ⁄ 03642 डीडीयू–डीएलएन–डीडीयू मेमू पैसेंजर एवं 03643 ⁄ 03644, 03645 / 03646 ,03647/ 03648 डीएलएन–टीआरजी–डीएलएन मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन को निरस्त किया गया है। जो 23 अप्रैल से 21 जून 2022 तक प्रभावी रहेगा। ज्ञात हो कि 14 नवंबर 2016 को आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 1766 करोड़ की लागत से 51 किमी लंबे ताड़ीघाट-मऊ रेल खंड के विस्तारीकरण के तहत परियोजना की आधारशिला रखी। इसके तहत सोनवल एवं गाजीपुर घाट में एक नए रेलवे स्टेशन का निर्माण शुरू हुआ। सोनवल में बन रहे स्टेशन एवं उससे होकर गुजरने वाली लाइन ताड़ीघाट, मेदिनीपुर से गंगा नदी से गाजीपुर सिटी स्टेशन एवं घाट तक जानी है। जिसको लेकर कार्य तेज गति से चल रहा है और निर्माण कार्य को पूर्ण करने को लेकर दानापुर रेल संभाग द्वारा ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक दो माह के लिए लगाया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सेना के जवान शहीद विजय यादव के प्रतिमा का विधायक ने किया अनावरण
Next: मलिन बस्ती में डोर टू डोर संपर्क कर नामांकन के लिए किया गया प्रेरित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.