Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

2025 तक टीबी के खात्मे के लिए प्रति मरीज ₹940000 की दवा मरीजो में निशुल्क वितरित

ब्यूरो 25-04-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220425-WA0010

ग़ाज़ीपुर। भारत सरकार 2025 तक देश को टीबी मुक्त भारत बनाने का काम कर रही है। जिसके तहत टीबी रोगियों को खोजे जाने से लेकर उनके इलाज और गोद लिए जाने तक का कार्यक्रम किया जा रहा है। ताकि इसे जल्द से जल्द खत्म किया जा सके। वही अब सरकार ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए टीबी के एमडीआर मरीजों के लिए ₹940000 की प्रति मरीज की दवा निशुल्क देने के लिए लांच किया है। जिसको लेकर सोमवार को जिला अस्पताल स्थित टीबी सेंटर में एडीएमो डॉ के के वर्मा ने बेड़ाक्वीलीन टेबलेट एमडीआर मरीज कमला यादव पुत्र स्वर्गीय रघुनंदन यादव को देकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया है।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ के के वर्मा ने बताया कि पहले एमडीआर मरीजों को कैनामाइसीन इंजेक्शन लगाया जाता था। लेकिन अब उसकी जगह पर इस टैबलेट को मरीजों को सोमवार से दिए जाने का कार्यक्रम शुरू किया गया है। यह दवा प्रति टेबलेट ₹5000 की आती है और एक मरीज के लिए 188 टेबलेट दिया जाता है। इस तरह एक मरीज को ₹940000 का दवा निशुल्क रूप से दिया जा रहा है। जिससे कि जल्द से जल्द ठीक हो और भारत सरकार के 2025 तक टीबी मुक्त भारत का सपना पूरा हो। डॉ वर्मा ने बताया कि टीबी रोग के खात्मे के लिए सरकार की यह एक अच्छी पहल है। मौजूदा समय में शासन के तरफ से कुल 6 पैकेट टेबलेट विभाग को मिले हैं।

इस उद्घाटन कार्यक्रम में अनुराग पांडे, सुनील वर्मा, नरेंद्र राय ,राधेश्याम यादव, महेश कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आगलगी में जलकर सबकुछ हुआ स्वाहा
Next: 2030 तक मलेरिया मुक्त बनने का रखा गया लक्ष्य

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.