गाजीपुर 05 मई, 2022 (सू.वि)। उ0प्र0, खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में कौशल सुधार प्रशिक्षण योजनान्तर्गत सामान्य मद के 25 लाभार्थी, एस0सी0एस0पी0 मद के 100 लाभार्थी ब्यवहारिक योजना के 13 लाभार्थी कुल 138 लाभार्थियों को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण दिलाये जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
इच्छुक लाभार्थी 20.05.2022 तक अपना आवेदन पत्र (निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता, फोटो तथा मोबाईल न0 सहित) जिला ग्रामोद्योग कार्यालय 44 आमघाट सहकारी कालोनी जनपद-गाजीपुर में प्राप्त करा सकते है। विशेष जानकारी हेतु मो0 न0-9919620349, 8318262989 पर भी सम्पर्क कर सकते है।