Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आक्रोशित बनबासी बस्ती के लोगों ने किया एन एच 24 जाम

ब्यूरो 12-05-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220512-WA0005

जमानियाँ(गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम बरुइन स्थित दिलदारनगर रजवाहा के पास आम के बगीचा में गुरुवार की शाम 4 बजे आम मारने के विवाद में गॉव के एक व्यक्ति द्वारा एक 6 वर्षीय बालक को मारपीट घायल कर दिया। जिससे आक्रोशित बनबासी बस्ती के लोगों ने  एन एच 24 को जाम करके आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।

जानकारी के अनुसार मोनू (6) पुत्र विनोद वनवासी निजी आम के बगीचे में आम मार रहा था तभी गॉव का एक व्यक्ति आम मार रहे बच्चे को मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल होने की सूचना मिलते ही बनवासी बस्ती के लोग आक्रोशित होकर शाम 9 बजे एन एन 24 को जाम कर दिया तथा आरोपी के गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घायल बच्चे को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया गया। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन विफलता हाथ लगी। दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गई। पुलिस आरोपी को हिरासत में लिया तब तक  रात 11:30 बजे सुहवल थाना, नगसर थाना व दिलदारनगर थाना की फोर्स भी मौके पर पहुँच गई तथा समझाबुझा कर करीब 11:45 मिनट पर जाम समाप्त कराई। स्टेशन चौकी प्रभारी तरूण पाण्डेय ने बताया कि बिना तहरीर दिये आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बनबासी बस्ती के लोग एन एच जाम कर दिये थे। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है तथा जाम समाप्त करा दिया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रक्षा पेंशन कार्यशाला एवं रक्षा पेंशन अदालत का हुआ आयोजन
Next: एंबुलेंस लगातार बनता जा रहा है प्रसव कक्ष

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.