Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ अभियान के तहत मंगलवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता एवं सुरक्षा अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर लोगों को महिलाओं की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और महिला हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार अपनाने तथा किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। इसी क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीमों ने विद्यालयों, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध एवं मनचलों पर निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Next: मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.