Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

गाजीपुर। कोतवाली पुलिस ने चर्चित विनीत राय हत्याकांड में प्रकाश में आए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को महाराजगंज हाईवे के पास से दबोचते हुए उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 30 मई 2026 को बिंदू होटल संचालक के पुत्र विनीत राय की हत्या के संबंध में थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 365/2026, धारा 103(1), 191(2), 3(5) एवं 61(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए आरोपी अरविंद कुमार (23) पुत्र जीउतबन्धन राम, निवासी फुल्लनपुर, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर को मंगलवार को महाराजगंज हाईवे के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की विवेचना अभी जारी है तथा अन्य संबंधित तथ्यों की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शिवाकांत मिश्रा एवं उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह की टीम ने संयुक्त रूप से की।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत छेड़खानी के दोषी को चार वर्ष का कारावास
Next: साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.