Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पी0एम0 केयर्स फॉर चिल्ड्रेन स्कीम के तहत लाभान्वित हुए बच्चे

ब्यूरो 30-05-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220530-WA0030

गाजीपुर 30 मई, 2022 (सू.वि)। एन0आई0सी0, कलेक्ट्रेट गाजीपुर में पी0एम0 केयर्स फॉर चिल्ड्रेन स्कीम के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में जनपद में पात्र 07 बच्चे को प्रधानमंत्री, भारत सरकार द्वारा बच्चे के बैंक खाते में रूपया 10 लाख की धनराशि प्रदान की गयी।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने बटन दबाकर कक्षा-1 से 12 तक अध्ययनरत प्रत्येक बच्चे के बैंक खाते में विशेष ”स्कॉलरशिप फॉर पी0एम0 केयर्स फॉर चिल्ड्रेन“ के तहत रू0 20,000/- की धनराशि प्रेषित की, जिसमें रू0 1,000/- प्रतिमाह एक वर्ष तक कुल रू0 12,000/- तथा रू0 8,000/- बच्चे की किताबें, यूनीफार्म, जूते एवं शिक्षा से सम्बन्धित अन्य सामग्री हेतु है।
यह योजना दिनांक 29 मई 2021 को प्रधानमंत्री द्वारा प्रारम्भ की गयी है। जिसमें दिनांक 01 मार्च 2020 से 28 फरवरी 2022 के मध्य कोविड-19 महामारी में अपने माता-पिता दोनों व अपने वैद्य संरक्षक को खोने वाले बच्चों को सहयोग प्रदान की गयी है।
प्रधानमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से देश भर के बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि- आज मैं प्रधानमंत्री नही बल्कि आपके परिवार के सदस्य के रूप में आपसे बात कर रहा हूँ। बीते दो वर्षों में कोरोना जैसी महामारी से दुनिया भर में लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है। इस महामारी में अपने अभिभावक को खो देने की आपकी पीड़ा को शब्दों में व्यक्त नही किया जा सकता। अभिभावक की मौजूदगी बच्चे के लिए हमेशा एक संबल की तरह होती है। आपके अभिभावक ने अब तक आपको हर सही-गलत, अच्छे-बुरे का भेद बताया, आपका मार्गदर्शन किया। आज जब वो आपके साथ नही हैं तो आपके जीवन में आए इस खालीपन को भर पाना तो किसी के लिए भी सम्भव नही है, लेकिन आपके परिजन के तौर पर मैं आपको यह विश्वास दिलाता हूँ कि आप अपने संघर्षों में, अपनी कठिनाईयों में, अपने दुःख-सुःख में अकेले नही हैं। पूरा देश आपके साथ है। प्रधानमंत्री ने सभी बच्चों को उनके कुशल-मंगल और उज्ज्वल भविष्य की अनन्त शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं जिलाधिकारी एम. पी. सिंह ने पी0एम0 केयर्स फॉर चिल्ड्रेन स्कीम के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में 07 बच्चे को किट प्रदान की जिसमें प्रधानमंत्री का एक पत्र, एक स्नेह प्रमाण पत्र, एक बैंक पास बुक (पोस्ट ऑफिस) व 5 लाख रूपये प्रतिवर्ष की स्वास्थ्य सहायता हेतु आयुष्मान कार्ड प्रदान करते हुये कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चों की व्यापक देखभाल और सुरक्षा को निरन्तर तरीके से सुरक्षित करना और स्वास्थ्य बीमा के माध्यम से उनको सक्षम व स्वस्थ बनाना, शिक्षा के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाना और 23 वर्ष की आयु तक आत्म-समर्थन के साथ आत्मनिर्भर अस्तित्व के माध्यम से परिपूर्ण करना है। जिलाधिकारी एम. पी. सिंह ने कहा कि आपके माता-पिता की भरपाई तो नही की जा सकती लेकिन जिला प्रशासन प्रत्येक कदम पर आपके साथ है, किसी भी समय आप प्रशासन की सहायता ले सकते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि बाल कल्याण समिति समय-समय पर बच्चे को परामर्श देते हुये उसकी देखभाल एवं संरक्षण सुनिश्चित करें एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये शिक्षा पर विशेष ध्यान देने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, प्रोबेशन अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, सीडब्लूसी अध्यक्ष सीमा पाठक, महातिम सिंह, निलेश सिंह, माया सिंह विमला, नेहा राय, गीता श्रीवास्तव, शिखा सिंह, लक्ष्मी मौर्या, आभा कुशवाहा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दुष्कर्म व पाक्सो के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को न्यायालय ने किया दण्डित
Next: मिट्टी के खनन या परिवहन के लिए करे आनलाईन आवेदन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.