Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

साइबर क्राइम एवं महिला सुरक्षा पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

ब्यूरो 01-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220601-WA0000

जमानियां(गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में साइबर क्राइम एवं महिला सुरक्षा विषयक संगोष्ठी का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.संजीव सिंह की अध्यक्षता में संगोष्ठी कक्ष में 01 जून बुधवार को किया गया।

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता स्टेशन बाजार स्थित चौकी प्रभारी वंश बहादुर सिंह ने कहा कि हमें महिलाओं की सुरक्षा हेतु और अधिक संजीदा एवं संवेदनशील होना होगा। स्त्री सम्मान की रक्षा बिना हम अपने को सभ्य समाज का हिस्सा नहीं कह सकते। श्री सिंह ने महिला सुरक्षा एवं साइबर क्राइम पर चर्चा करते हुए उन कानूनों की विस्तार से जानकारी दी जिसे हम महिला सुरक्षा हेतु अपना सकते हैं।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य ने तकनीकि के बदलते उपयोग एवं अपराध की मनोवृत्ति पर गहराई से प्रकाश डालते हुए छात्र छात्राओं को सचेत रहने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति तभी सफल हो सकता है जब समाज का हर तबका अपनी जिम्मेदारी को समझे और उसका पालन करे। कार्यक्रम का सफल संयोजन एवं संचालन संस्कृत विभाग की अध्यक्ष डॉ विमला देवी ने तथा आभार राजनीतिशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन गोपाल सिंहा ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक कर्मचारियों छात्र छात्राओं सहित पुलिस विभाग के लोग उपस्थित रहे। यह जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने विज्ञप्ति जारी कर दी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अभ्यर्थियों के चयन में मिलेगी वरीयता
Next: लागबुक जमा न होने पर, नही होगा भुगतान

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.