Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आप के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

ब्यूरो 04-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220604-WA0003

गाजीपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने शनिवार को कश्मीरी पंडितों को सुरक्षा प्रदान करने के सम्बन्ध में प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौपा।

इस दौरान आम आदमी पार्टी के जिला संगठन सह प्रभारी नागेंद्र यादव व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ पूर्व जिला अध्यक्ष सलमान सईद ने कहा कि जम्मू-कश्मीर मे कश्मीरी पंडितों के साथ आज वही हो रहा है जो 90 के दशक मे उनके साथ हुआ था। युवा नेता ओमप्रकाश यादव व पूर्व जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र शर्मा ने कहा कि कश्मीरी पंडितों के साथ हो रही यह घटना मानवता और देश के खिलाफ है इसे रोकने के लिए कुछ नही किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी प्रधानमंत्री से माँग करता है कि कश्मीरी पंडित को सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाऐ। आतंकियों पर सख्त कार्रवाई हो जिससे उनका पलायन न हो। इस दौरान आम आदमी पार्टी के जिला संगठन सह प्रभारी नागेंद्र यादव, ओमप्रकाश यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ पूर्व जिला अध्यक्ष सलमान सईद, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता नागेंद्र यादव तथा संचालन सलमान सईद ने की ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: चीनी हैकर्स के वायरस Follina को लेकर माइक्रोसॉफ्ट ने जारी की चेतावनी
Next: नीड असेसमेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वन-वे व्यवस्था लागू

ब्यूरो 25-07-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में पति पर मुकदमा, पुलिस ने शुरू की जांच

ब्यूरो 25-07-2026
CSF-Logo-500x280

मड़हे से दो गाभिन भैंसें चोरी, घटनास्थल पर मिली संदिग्ध की साइकिल

ब्यूरो 25-07-2026
CSF-Logo-500x280

बाइक पर ₹25 हजार की छूट का झांसा देकर ठगी, मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 25-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.