Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शव मिलने से फैली सनसनी

ब्यूरो 08-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव स्थित नहर में बुधवार की सुबह करीब 6 बजे शव मिलने से सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। जहां से पीएम के लिए  गाजीपुर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार दरौली गांव निवासी शिवबचन यादव (80) प्रतिदिन की भांति शौच करने के लिए घर से निकला और शौच के बाद पानी छूने नहर पर पहुंचा तो उसका पैर फिसल गया। जिससे वह गहरे पानी में चला गया। आस पास कोई न होने के कारण वह डूब गया और बहते हुए मुहम्मदपुर गांव के पास पहुंच गया। जहां नहर के पास मौजूद लोगों ने नहर में शव को तैरता देख घटना की सूचना डायल 112 को दी। जिस पर पहुंची पुलिस ने पानी से शव को बाहर निकाला और शिनाख्त कराने का प्रयास किया और शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। जहां परिजनो ने शव की शिनाख्त शिवबचन यादव निवासी दरौली के रूप मे की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षण वंदना सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की शिनाख्त शिवबचन यादव के रूप में हुई है। .

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: धूम-धाम से मनाया जायेगा गंगा जन्मोत्सव
Next: धार्मिक स्थलों से उतारे गए लाउडस्पीकर किसे दिये गये

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.