Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिला सैनिक बंधु बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

ब्यूरो 22-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
c5ce4e05-93b9-4060-9640-e0387865543d

गाजीपुर। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय की ओर से आयोजित जिला सैनिक बंधु बैठक में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की समस्याओं की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। बैठक का शुभारंभ जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर (अवकाशप्राप्त) मो. निशात अफजल के संबोधन से हुआ।

बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वेद सिंह चौहान ने की। उन्होंने पिछली बैठकों में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए बताया कि जनवरी से जून 2026 तक कुल 57 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 54 मामलों का निस्तारण हो चुका है, जबकि तीन प्रकरण अभी प्रक्रियाधीन हैं। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए उन्होंने बैठक के दौरान ही संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक निर्देश भी दिए। बैठक में 200 से अधिक पूर्व सैनिकों तथा चार वीर नारियों ने भाग लिया। इस दौरान कुल 51 नए प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। अपर जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों को आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से संबंधित विभागों को भेजकर उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के समापन पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कीमती गर्भवती भैंस चोरी, पीड़ित ने दर्ज कराई प्राथमिकी
Next: ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मिली संतोषजनक

हो सकता है आप चूक गए हों

26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
ccb7570d-98cf-40f5-b688-6a8671114082

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 22-07-2026
0279505b-3fe2-4e1a-8306-697f70c3eab8

मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, करियर को लेकर किया मार्गदर्शन

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.