Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

युवाओं को सटीक जानकारी पहुंचाने हेतु करें प्रेरित-डीएम

ब्यूरो 18-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220618-WA0026

गाजीपुर 18 जून, 2022 (सू.वि)। जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में राइफल क्लब सभागार में सशस्त्र सेनाओं में भर्ती हेतु अग्निपथ योजना के सम्बंध में हो रहे विरोध एवं प्रदर्शन के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के हेतु बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने अग्निपथ योजना के बारे में विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुये बताया कि भारत को आर्थिक, सामाजिक एवं वैश्विक स्तर पर सुदृढ़ किये जाने हेतु एक दूरगामी योजना है। यह योजना युवाओं को रोजगार/स्वरोजगार के साथ-साथ आर्थिक रूप से सक्षम करने एवं भविष्य में अन्य क्षेत्रों में पुनः रोजगार हेतु स्वर्णिम अवसर प्रदान किये जाने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होने बताया कि योजना के बारे में पूर्ण जानकारी के अभाव में समाज में जो मिथक व भ्रान्तियां है उसे दूर करने के लिए सभी से अनुरोध किया कि युवाओं को सटीक जानकारी पहुंचाने हेतु प्रेरित करें। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने भी इस योजना के बारे में विस्तार से बताते हुये अवगत कराया कि जो भी युवा/अभिभावक इस योजना के बारे में कोई भी सुझाव या मन्तव्य देना चाहते हैं, वे कानून की परिधि में रहकर ज्ञापन के रूप में शान्तिपूर्ण तरीके से अपना विचार व्यक्त कर सकते हैं, जिसे जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को उचित कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दिया जायेगा।
बैठक के अन्त में जिलाधिकारी ने उपस्थित सेवानिवृत्त सैनिको का आभार व्यक्त करते हुये बताया कि जो भी युवा इस योजना से रोजगार प्राप्त करते हैं, वे चार साल के बाद राज्य सरकारों/केन्द्र सरकार अथवा निजी क्षेत्र की प्रतियोगी परिक्षाओं में वरीयता प्राप्त कर पुनः रोजगार का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना का विरोध प्रदर्शन करते हुये जो युवा उपद्रव फैलाते हुए पाये जाते हैं, वे चरित्र सत्यापन (पुलिस वैरीफिकेशन) के अभाव में भविष्य में किसी भी सेवायोजन हेतु पात्रता की श्रेणी में नहीं आयेंगे। जिलाधिकारी ने उपस्थित सेवानिवृत्त पूर्व सैनिकों बंधुओं से अनुरोध किया कि वे सेना में तैयारी करने वाले युवाओं को स्थानीय स्तर पर गहन सम्पर्क कर इस योजना के दूरगामी परिणामों से युवाओं एवं उनके अभिभावकों को अवगत करायें तथा उन्हें अराजक तत्वों से दूर रहने हेतु सचेत भी करें ताकि वे अपने स्वर्णिम भविष्य की ओर बढ़ सकें। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, एस पी सिटी गोपी नाथ सोनी, एस0 पी0 ग्रामीण राजधारी चौरसिया, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी एवं सेवानिवृत्त सैनिक उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बिजली विभाग की टीम से उलझने पर कोतवाली में दिया गया तहरीर
Next: विवेक मौर्या ने जनपद टॉप कर अमर शहीद इण्टर कालेज का नाम किया रोशन

हो सकता है आप चूक गए हों

20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.