Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पारिवारिक विवाद सुलझा कर, 6 परिवारों की हुई विदाई

ब्यूरो 19-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220619-WA0013

गाजीपुर। परिवार परामर्श केंद्र द्वारा पुलिस लाइन के प्रांगण में पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह के निर्देशन में कुल 18 पारिवारिक विवाद प्रस्तुत हुए।

इन सभी परिवारिक विवाद के निस्तारण के लिए सरिता गुप्ता, सोनिया सिंह, सरदार दर्शन सिंह, विरेंद्र नाथ राम, महिला आरक्षी रागिनी चौबे, संध्या गौतम, महिला होमगार्ड उर्मिला गिरी के अथक प्रयास से उर्मिला देवी पत्नी राजेश यादव निवासी लूडीपुर थाना सैदपुर की शिकायत थी कि उसका पति छोटी-छोटी बात पर उससे दूरी बनाए रखता है इस पर पति को समझा कर विदाई करवाई गई। मीनाक्षी देवी पत्नी जयप्रकाश निवासी आसमानी चक थाना कोतवाली सदर की शिकायत थी कि उसके पति उसके ऊपर आभूषण ले जाने का आरोप लगाकर उससे दूरी बनाए रहते हैं जबकि आभूषण की मालकिन वह स्वयं है इस पर पति को समझा कर विदाई करवाई गई। नीरू देवी पत्नी अमिताभ बच्चन निवासी धामपुर थाना दुल्लहपुर कि शिकायत की उसके द्वारा दिए गए रुपए को वह अपने मायके वालो को भेज देती है तथा सास ससुर का ध्यान नहीं रखती है इस पर पति को समझा कर विदाई करवाई गई। राजकुमारी देवी पत्नी जयप्रकाश यादव निवासी तडियाव सम्मनपुर थाना नंदगंज की शिकायत थी कि उसके पति का अवैध संबंध उसकी पड़ोसन से है, इस पर पति को समझाकर विदाई करवाई गई। संगीता पत्नी मुकेश कुमार बिंद निवासी सराय शरीफ थाना नंदगंज की शिकायत थी कि उसके पति ससुराल पक्ष के लोगों कि सुनकर उसके साथ मारपीट करते रहते हैं, इस पर पति को समझा कर विदाई करवाई गई। अनीता पत्नी हीरालाल निवासी बैरा‌ंग थाना मोहम्मदाबाद की शिकायत थी कि उसका पति दूसरी शादी करने की धमकी देते रहते हैं इस पर पति को समझा कर विदाई करवाई गई। एक पारिवारिक विवाद के प्रकरण को कुशलता के बाद बंद कर दिया गया। दो पारिवारिक विवाद के प्रकरण में विधिक कार्रवाई का सुझाव देते हुए बंद कर दिया गया। शेष प्रकरण के निस्तारण में अगली तिथि 3 -7- 2022 निर्धारित की गई।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 17 नामजद व 25 अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज
Next: लेफ्टिनेंट प्रशान्त चौरसिया का नगरवासियों ने किया भव्य स्वागत

हो सकता है आप चूक गए हों

20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.