Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अज्ञात कारणों से रिहायशी झोपड़ी में लगी आग

ब्यूरो 20-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220620-WA0004

जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के पाह सैय्यदराजा एवं सब्बलपुर कला बांड गांव में रविवार की मध्य रात्रि अज्ञात कारणों से रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। जिसमें रखा घर गृहस्थी के सामान जल कर राख हो गया।

जानकारी के अनुसार पाह सैय्यदराजा गांव निवासी विजय शंकर की महमूदपुर उर्फ नावा गांव स्थिति रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। विजय शंकर को आशंका है कि उसकी झोपड़ी में आग लगाई गई है। जिसकी लिखित नामजद तहरीर कोतवाली में दी गई है। बताया कि झोपडी में रखा 4 कुन्तल अनाज‚ एक चौकी‚ एक चारपाई‚ पाईप आदि सहित करीब 16 फलदार पौधे जल गये है। वही सब्बलपुर बांड में नेमु यादव की एक झोपड़ी भी जल गई। जिसमें रखा सामान जल कर राख हो गया। घटना की सूचना पर हल्का लेखपाल ने मौका मुआयना किया। आस पास के लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। जिस पर पुलिस ने भी मौका मुआयना किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: लेफ्टिनेंट प्रशान्त चौरसिया का नगरवासियों ने किया भव्य स्वागत
Next: पुलिस महानिरीक्षक ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड सहित संवेदनशील स्थलों का किया निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.