Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, जच्चा और बच्चा स्वस्थ

ब्यूरो 25-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220625-WA0014

ग़ाज़ीपुर (25 जून 22)। 108 एंबुलेंस में इन दिनों लगातार प्रसव कराने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कारण की जब गर्भवती को जरूरत से ज्यादा दर्द बढ़ जा रहा है तब परिजन 108 एंबुलेंस के लिए कॉल कर रहे हैं। और फिर स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस में ही प्रसव हो जा रहा है। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को ग्राम पंचायत और औढारि ब्लॉक मनिहारी का था। जहां पर एंबुलेंस के लिए कॉल किया गया जिसके बाद तत्काल मौके पर पायलट और ईएमटी एंबुलेंस लेकर पहुंचे और गर्भवती को स्वास्थ्य केंद्र के लिए लेकर चले। लेकिन दर्द बढ़ जाने के कारण रास्ते में ही प्रसव कराना पड़ा।

108 एंबुलेंस के ब्लॉक प्रभारी दीपक राय ने बताया कि ग्राम पंचायत औढारि ब्लॉक मनिहारी की रहने वाली गर्भवती सरोज पत्नी तेज प्रताप की प्रसव पीड़ा की जानकारी देते हुए 108 एंबुलेंस की डिमांड की गई। जिसके बाद इमरजेंसी मेडिकल टेक्निकल रवि प्रताप और पायलट करीम अंसारी के द्वारा एंबुलेंस को लेकर बताए गए लोकेशन पर पहुंचे। जहां से गर्भवती को लेकर पास के स्वास्थ्य केंद्र के लिए चले लेकिन रास्ते में दर्द बढ़ जाने के कारण इमरजेंसी मेडिकल टेक्निकल रवि प्रताप सिंह और परिवार की महिलाओं के सहयोग से एंबुलेंस के अंदर ही महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जिसके पश्चात महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने जच्चा और बच्चा को दोनों को स्वस्थ बतलाया

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: संदिग्ध परिस्थितियों में 40 वर्षीय युवक का रेलवे ट्रेक पर मिला शव, हत्या की आशंका
Next: विशेष संचारी नियंत्रण अभियान का हुआ प्रशिक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.