Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

माता-पिता व गुरु इस संसार में भगवान के सदृश है-भागवताचार्य चंद्रेश महाराज

संवाददाता 04-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानिया(गाजीपुर)। सैदाबाद देव पब्लिक स्कूल के प्रांगण में एक दिवसीय श्रीराम कथा मे भागवताचार्य चंद्रेश महाराज ने कहा कि बच्चे की प्रथम गुरु माता है। माता चाहे तो अपनी संतान को वीर शिवाजी,वंदा वैरागी, महाराणा प्रताप, महात्मा गांधी और अन्यान्य महापुरुषों के जैसा बना सकती है और चाहे तो कंस,रावण जैसा। यद्यपि कोई माता पिता नहीं चाहते कि उनकी संतान बुरा आचरण वाला हो लेकिन मोह ममता के अतिरेक में बचपन में की गई गलतियों को नजरंदाज करने के कारण संतान बुरे आचरण वाला बन जाता है।
यदि समयानुसार कभी दुलार करे तो आवश्यकता पड़ने कठोरता भी, ठीक उसी प्रकार जैसे कि एक कुम्हार एक अनगढ़ अरूप मिट्टी को यत्नपूर्वक कभी सम्भाल तो कभी कठोर थपकी देकर एक सुंदर पात्र की संरचना कर देता है। भगवान भी माता की तरह अपने भक्तों की सम्भाल करते हैं और यदि संसार में कोई भगवान के सदृश है तो वह हैं माता पिता और गुरु।
इस आयोजन में हरि जी वेदांती, कैलाश यादव, अशोक शर्मा और बुच्चा महाराज ने भी कथा अमृत पान कराया। कथा आयोजक पंडित शिवशंकर तिवारी ने सभी उपस्थित श्रोताओं एवं विद्वान वक्ताओं के प्रति आभार ज्ञापित किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अघोषित बिजली कटौती एवं लो वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान
Next: एन एच 24 पर डुहिया गॉव के पास गड्ढे में पलटा मिनी ट्रक

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.