Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रदेश सरकार के सौ दिन पूरा होने पर गिनाई गई उपलब्धि

ब्यूरो 07-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220707-WA0039

गाजीपुर 07 जुलाई, 2022 (सू.वि)। योगी सरकार 2.0 के 100 दिन पूरे होने पर जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं/कार्यक्रमों के अन्तर्गत सरकार की उपब्घियों की विस्तापूर्वक जानकारी जिला पंचायत सभागार में राज्य मंत्री श्रम एवं सेवा योजन विभाग, उ0प्र0 सरकार मनोहर लाल (मन्नू कोरी) ने प्रेस वार्ता कर दी।

प्रेस वार्ता का शुभारम्भ राज्य मंत्री ने जिलाधिकारी एम पी सिंह के कहे शब्द ‘‘सहने पड़े कष्ट असंख्य भले ही, जन जन की सेवा अविराम करूंगा‘‘ है लोक कल्याण की भीष्म प्रतिज्ञा ‘पूर्ण करने को सदैव गतिमान रहूॅगा‘‘।
राज्य मंत्री ने उत्तर प्र्रदेश सरकार के 100 दिन की उपब्धियों को गिनाते हुए बताया कि जनपद मे कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत मोबेलाईजेशन कैम्प कर 642 प्रशिक्षणार्थियों का पंजीयन कराते हुए प्रशिक्षण कराया गया है। उ०प्र० जलनिगम (नगरीय) विभाग द्वारा गाजीपुर सीवरेज योजना फेज-1 अन्तर्गत 850 मीटर गहरी सीवर लाईन का कार्य एवं 1250 मीटर सड़क रेस्टोरेशन का कार्य कराया गया है एवं गाजीपुर सीवरेज योजना फेज -2 अन्तर्गत 1100 मीटर सीवर नेटवर्क बिछाने का कार्य एवं 1350 मीटर सड़क रेस्टोरेशन का कार्य किया गया है। गृह विभाग जनपद में गैंगेस्टर एक्ट अन्तर्गत 16 अभियोगो में 58 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 23,22,17,846 रू0 की जब्तीकरण की कार्यवाही एवं एच०एस० के अन्तर्गत 38, गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत 77, एन०डी०पी०एस० एक्ट के अन्तर्गत 32, आबकारी अधिनियम अन्तर्गत 128 एवं शस्त्र अधिनियम अन्तर्गत 106 अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजनान्तर्गत 961 किसानों को उथले नलकूप से लाभान्वित किया गया। विद्युत विभाग द्वारा अनमीटर घरेलू बत्ती पंखा संयोजन पर 35,819 मीटर लगाने का कार्य किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत 2,75,250 कृषकों को रू० 55.05 करोड़ की धनराशि कृषकों के खातों में उपलब्ध करायी गयी है । इसी प्रकार 18,208 कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध करा दिया गया है तथा 908.4 कुन्तल धान के बीज एवं 543.90 कुन्तल ढैचा के बीज अनुदान के आधार पर उपलब्ध कराया गया है।
जनपद में रोजगार मेलों के माध्यम से 703 अभ्यर्थियों का चयन करते हुए रोजगार उपलब्ध कराया गया तथा 1618 प्रतिभागियों की कैरियर काउन्सलिंग की गयी एवं सेवामित्र पोर्टल पर कुल 89 कुशल कामगारों का पंजीकरण कराया गया। इसी प्रकार सेवामित्र पोर्टल के माध्यम से सेवामित्रों को 15 सेवायें उपलब्ध करायी जा रही है। जनपद में 66,777 गर्भवती/धात्री महिलाओं, 1,15,707 06 माह से 03 वर्ष के बच्चों, 52,159, 03 वर्ष से 06 वर्ष के बच्चों, 1314 किशोरी बालिकाओं तथा 894 अतिकुपोषित बच्चों को ड्राईफूड राशन का वितरण नियमित रूप से कराकर लाभान्वित कराया गया। पोषण वाटिका योजनान्तर्गत 825 पोषण वाटिका / किचेन गार्डेन की स्थापना की गयी। उद्योग विभाग उद्योग विभाग द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत 400 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टुलकिट योजनार्न्तत 150 लाभार्थियों को प्रशिक्षित एवं 02 लाभार्थियों को वित्त पोषित किया गया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्य अन्तर्गत 10 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनान्तर्गत 16 लाभार्थियों को स्वरोजगार उपलब्ध कराया गया तथा वृहद ऋण मेला अन्तर्गत 1661 लाभार्थियों को मु० 4133.41 लाख रूपये की धनराशि वितरित कर लाभान्वित कराया गया। उ०प्र० जलनिगम (ग्रामीण) द्वारा कुल 06 ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं को पूर्ण कराकर जलापूर्ति कराया जा रहा है। शेष 09 ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। जनपद में अन्त्योदय अन्न योजना के अन्तर्गत 59,537 राशन कार्डधारकों को 35 कि०ग्रा० खाद्यान्न निःशुल्क वितरण कराया जा रहा है। इसी प्रकार पात्र गृहस्थी योजनान्तर्गत 5,68,535 परिवारों को प्रति यूनिट 5 कि०ग्रा० खाद्यान्न निःशुल्क वितरण कराया गया एवं उज्जवला योजनान्तर्गत 2,82,879 निःशुल्क घरेलू गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया।
महिला कल्याण विभाग द्वारा जनपद में पति की मृत्योपरान्त 1436 निराश्रित महिलाओं को निराश्रित महिला पेंशन की स्वीकृति प्रदान करते हुए वर्तमान में कुल 61,014 निराश्रित महिलाओं को निराश्रित महिला पेंशन उपलब्ध करायी जा रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजनान्तर्गत कुल 4,743 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। इसी प्रकार मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना अन्तर्गत 76 एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) अन्तर्गत 90 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। लोक निर्माण विभाग द्वारा 09 मार्गों के 25.45 कि०मी० मार्ग का निर्माण/चौड़ीकरण/सुदृढीकरण का कार्य कराया गया। प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना के अन्तर्गत 100 दिन में 39,503 परिवारों को 1,09,313 आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया। मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत 9,187 लाभार्थियों को एवं मातृत्व वंदना योजना अन्तर्गत 4,575 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग अन्तर्गत 19 विद्यालयों में पंचायत/जनसहयोग से फर्नीचर उपलब्ध कराया गया। इसी प्रकार स्मार्ट क्लास योजना के अन्तर्गत 12 स्मार्ट टी०वी० जनसहयोग के माध्यम से क्रय कर क्लास संचालित किया जा रहा है। इसी प्रकार 81 विद्यालयों में दिव्यांग सुलभ शौचालयों का निर्माण पूर्ण कराया गया। स्कूल चलो अभियान अन्तर्गत कुल 76,309 छात्र/छात्राओं का नामांकन किया गया। खाद्य एवं रसद विभाग (खाद्य एवं विपणन) न्यूनतम मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत 2866 किसानों से 11,889.55 मीट्रिक टन गेंहू खरीद कराया गया।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अन्तर्गत वर्ष 2020-21 व 2021-22 के 3746 निर्माणाधीन आवासों को पूर्ण कराया गया। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अन्तर्गत वर्ष 2020-21 व 2021-22 के 174 निर्माणाधीन आवासों को पूर्ण कराया गया । नगर विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत 8032 आवासों के रूफ लेबल जियोटैग का कार्य पूर्ण कराया गया। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत 527 लाभार्थियों को प्रथम ऋण एवं 277 को द्वितीय ऋण उपलब्ध कराया गया। सीवरेज सीवेज ट्रीटमेंट एण्ड डिस्पोजल योजनान्तर्गत नगर पालिका परिषद, गाजीपुर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लाण्ट का निर्माण कार्य प्रारम्भ करा दिया गया है, जिसकी स्वीकृत लागत 152.83 करोड़ रूपयें है। मनरेगा योजनान्तर्गत 100 तालाब एवं 100 खेल के मैदान के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत 582 महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन कराया गया तथा 492 को स्टार्टअप फण्ड उपलब्ध कराया गया। इसी प्रकार 1058 समूहों को रिवाल्विंग फण्ड व 493 को सामुदायिक निवेश निधि तथा 46 समूहों को कैश क्रेडिट लिमिट उपलब्ध कराया गया। वृद्धा पेंशन योजना के अन्तर्गत 8486 वृद्धों को वृद्धापेंशन की स्वीकृति प्रदान करते हुए कुल 1,13,368 लाभार्थियों को वृद्धापेंशन उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 418 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराकर उन्हें योजना से लाभान्वित किया गया। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत 104 छात्र/छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क कक्षायें संचालित की जा रही है। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजनान्तर्गत 399 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। दिव्यांग पेंशन योजनान्तर्गत 459 दिव्यांगों के दिव्यांग पेंशन की स्वीकृति प्रदान करते हुए कुल 20,204 लाभार्थियों को पेंशन उपलब्ध कराया जा रहा है। सहकारिता विभाग द्वारा जनपद में 1360 मीट्रिक टन उर्वरक कृकृषकों को उपलब्ध कराया गया एवं 425.70 लाख रूपयें अल्पकालीन फसली ऋण का वितरण कराया गया। पशुपालन विभाग द्वारा 12,765 पशुओं को पशुचिकित्सा, 7618 पशुओं का बधियाकरण, 1,51,180 पशुओं का टीकाकरण, 40,946 पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान किया गया तथा 114 गोवंशों का संरक्षण तथा 97 गोवंशों को मुख्यमंत्री जनसहभागिता योजना के अन्तर्गत पशुपालकों को सुपुर्दगी में दिया गया। वाणिज्यकर विभाग द्वारा अधिकतम राजस्व प्राप्ति हेतु जी0एस0टी0 अन्तर्गत 796 व्यापारियों/करदाताओं का पंजीकरण कराया गया। इसी प्रकार अधिकतम राजस्व संग्रह हेतु पंजीकृत व्यापारियों के शत-प्रतिशत रिटर्न समय से दाखिल कराने के सम्बन्ध में 43.38 करोड़ रूपया राजस्व की प्राप्ति की गयी। मत्स्य विभाग द्वारा 38.86 हे0 नवीन जलक्षेत्र का विकास कराया गया एवं मत्स्य बीज वितरण के अन्तर्गत 28.83 लाख फ्राई, 0.92 लाख फिंगरलिंग मत्स्य बीजों का वितरण कराया गया। इसी प्रकार रीवर रैचिंग के अन्तर्गत सैदपुर के रंगमहल घाट पर 0.40 लाख अंगुलिकाओं का रीवर रैचिंग किया गया। लघुडाल नहर प्रखण्ड द्वारा अमौरा पम्प नहर के आधुनिकीकरण के अन्तर्गत 1000 मीटर ब्रिक लाईनिंग, 01 अदद बार्ज का निर्माण, 02 अदद पम्पसेट के निर्माण का कार्य पूर्ण कराया गया। जनपद में प्रत्येक माह आयोजित होने वाले रोजगार मेलों के माध्यम से 133 लाभार्थियों को तथा अप्रेन्टिस मेले के अन्तर्गत 85 अभ्यर्थियों को विभिन्न अधिष्ठान/कम्पनियों में नियोजित कराया गया। वैकल्पिक उर्जा विभाग द्वारा सोलर स्ट्रीट योजनान्तर्गत 99 सोलर स्ट्रीट लाईटों की स्थापना की गयी एवं सोलर पावर जनरेटर अन्तर्गत एक 11 के०वी० की परियोजना निर्माणाधीन है। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह ‘चंचल‘, पुलिस अधीक्षक रोहन पी0 बोत्रे, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा भानू प्रताप सिंह, समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी , एम एल सी प्रतिनिधि प्रदीप पाठक, जनपद के सम्मानित प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडियां बन्धु उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बिना ई-केवाईसी कराये नही मिलेगा किसान सम्मान निधि
Next: भारत वर्ष खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने-डॉ जेपी सिंह

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.