Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मनाया गया 94 वां स्थापना दिवस

ब्यूरो 16-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220716-WA0011

गाजीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र आंकुशपुर-गाजीपुर में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली का 94 वां स्थापना दिवस मनाया गया। साथ ही जनपद के डी एफ आई योजना के तहत जिन किसानों की आमदनी दोगुनी हो गई है। लगभग 100 से 150 कृषकों के साथ संवाद किया गया।
इस कार्यक्रम को भारत सरकार के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने देशभर के उन किसानों के साथ नई दिल्ली में संवाद किया। जिन्होंने खेती के साथ कुछ नया करके अपनी आमदनी को दोगुना कर लिया है। कार्यक्रम को पूरे देश के कृषि विज्ञान केंद्रों पर आयोजित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्रों ने अपने- अपने जनपद के प्रगतिशील किसानों के साथ स्थापना दिवस मनाया एवं नई दिल्ली से हो रहे सीधे प्रसारण को किसानों को दिखाया गया। इस कार्यक्रम का उद्घघाटन मुख्य अतिथि उषा बिंद, प्रधान ग्राम पंचायत आंकुशपुर ने किया। कार्यक्रम में केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रभारी अधिकारी डॉ. जे.पी. सिंह ने कृषकों से एकीकृत फसल प्रणाली अपनाकर आमदनी दोगुनी करने का आवाहन किया। कार्यक्रम में केंद्र के वैज्ञानिक डॉ ए के सिंह ने खेती के साथ दुग्ध व्यवसाय, मुर्गी पालन एवम मछली पालन अपनाकर कैसे आमदनी किसान बढ़ा सकते हैं इसकी तकनीकी बताई केंद्र के वैज्ञानिक डॉ नरेंद्र प्रताप ने कृषकों को उन्नत बीज बनाने तकनीकी बताई जो अनाज की अपेक्षा दोगुने से भी ज्यादा मूल्य पर बिकता है इससे किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। वैज्ञानिक डॉ अविनाश राय ने मृदा उर्वरता पर जोर दिया।
डॉ शशांक सिंह उद्यान वैज्ञानिक ने कृषकों से खेती के साथ फूलों एवं सब्जी की खेती की अपनाने पर जोर दिया। डॉ शशांक शेखर वैज्ञानिक कृषि अभियंत्रण ने आधुनिक यंत्रों का प्रयोग कर खेती की लागत को कैसे कम करें विषय पर किसको को जानकारी दी। कार्यक्रम में अंशु राय ग्राम मरखापुर (मुबारकपुर नेत) वि.ख.कासिमाबाद ने केले की उन्नत खेती कर कैसे उन्होंने अपनी आमदनी दोगुनी क्या चौगुनी कर ली कृषको को बताया। प्रगतिशील कृषक रामबचन ग्राम सहेड़ी, तेज बहादुर सिंह आकुशपुर, शंभू यादव, सुरेश गुप्ता, गीता देवी, कुमारी देवी, रामदुलार, देवराज आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मोहम्मदाबाद ब्लाक ने फिर लगाई छलांग
Next: पोखरे की मछलियाँ मृत, जहर डालने का आरोप

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.