Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु बैठक का हुआ आयोजन

ब्यूरो 03-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 03 अगस्त, 2022 (सू.वि)। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त निर्देशानुसार 13.08.2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय, गाजीपुर व वाह्य न्यायालय सैदपुर, मुहम्मदाबाद एवं ग्राम न्यायालय जखनियां के साथ-साथ अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों एवं विभागों में किया जाएगा।

कामायनी दूबे, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर के द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व की भांति राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्देशित प्रकरण यथा उत्तराधिकार प्रमाण पत्र संबंधी, छोटे व लघु दाण्डिक वाद, पारिवारिक वाद, धारा-138 एन.आई.एक्ट, स्टाम्प वाद/पंजीयन वाद, मोटर अधिनियम वाद, चकबंदी वाद, श्रम वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, वाट-माप प्रचलन अधिनियम वाद, कराधान प्रकरण, बिजली चोरी के वाद, सुलह समझौता एवं मध्यस्थता के माध्यम से वैवाहिक विवाद को परिपक्व कराकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में पूर्व की तुलना में ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण कर, आमजन को लाभान्वित करते हुए, राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है।
उक्त के अनुपालन में आज दिनांक 02.08.2022 को माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर, नोडल अधिकारी/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/स्पेशल जज (पाक्सो) कक्ष संख्या-1, गाजीपुर एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश के अनुपालन में एक आवश्यक बैठक जनपद न्यायाधीश महोदय के विश्राम कक्ष में सायं 04ः30 बजे आयोजित की गयी। बैठक में दिनांक 13.08.2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु सुलह योग्य फौजदारी वाद, दीवानी वाद, भरण-पोषण वाद, चेक बाउन्स से सम्बन्धित धारा 138 एन0आई0एक्ट, ई-चालान, प्रकीण/सिविल/दाण्डिक अपील, धारा 258 सी0आर0पी0सी0 व अन्य उपयुक्त वाद/प्रकरण के मामले को अधिक से अधिक वादों को निस्तारण के लिए विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: लोकगीत प्रतियोगिता में सदर विकास खण्ड रहा प्रथम
Next: कुर्की की नोटिस चस्पा

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.