Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की हुई मौत

ब्यूरो 04-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220804-WA0024

जमानियां(गाजीपुर)। सुहवल थाना क्षेत्र के गरूआ मकसूदपुर गाँव स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर गुरूवार की सुबह करीब नौ बजे गाजीपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे 26 वर्षीय बाईक‌ सवार युवक के सर में  गम्भीर चोटे आयी।

घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल को बिना देर किये अपनी गाडी में बैठा जिला अस्पताल ले गये, जहाँ डाक्टरों ने देखते ही घायल को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके पास से मिले मोबाइल के जरिए उसके परिजनों को सूचना दे दी। घटना की जानकारी होते ही परिजन रोने विलखने लगे और आननफानन में घटनास्थल के लिए रवाना हो गये वहीं गाँव में इस घटना को लेकर सन्नाटा पसर गया।

जानकारी के अनुसार मृतक सुरेन्द्र प्रजापति (26) पुत्र सिंहासन प्रजापति निवासी ग्राम बेटावर कलां गुरूवार की सुबह करीब सात बगल की एक लड़की को गाजीपुर सिटी स्टेशन छोडने बाईक से लेकर गया था। स्टेशन पर छोडकर वह घर वापस आ रहा था इसी दौरान बाइक गरूआ मकसूदपुर के पास अनियंत्रित हो गई जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक पांच भाई बहनों में चौथे नंम्बर पर था, वह मजदूरी कर किसी तरह परिवार का जीविकोपार्जन करता था, उसकी शादी दो वर्ष पहले कुंडेसर की दुलारी देवी से हुआ था।

ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद उसकी पत्नी दुलारी देवी आठ माह के बच्चे को गोंद में लिए विलाप कर रही थी, जबकि मां विमला और पिता सिंहासन सहित अन्य परिजन घटना से बदहवाश थे।

प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव ने बताया कि‌ सडक हादसे में मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
रिपोर्ट- अरविंद त्रिपाठी

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: धूमधाम से मनाई गई गोस्वामी तुलसीदास की जयंती
Next: देशी तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.