जमानियॉं(गाजीपुर)। गंगा कटान व स्नानार्थियों की सुविधा हेतु गंगा में चार पक्का घाट बनाये जायेगे। रविवार को विधायक ओमप्रकाश सिंह संग सिचाई विभाग के अधिकारी गहमर, बडेसर व चक्काबांध स्थित गंगा घाट का निरीक्षण कर स्थान चिन्हित किये।
निरीक्षण के दौरान विधायक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि क्षेत्र के विकास व पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गंगा में घाटो का निर्माण कराना अत्यन्त ही आवश्यक है। ज़िससे तहत बडेसर में एक, गहमर में दो व गाजीपुर में एक घाट तथा रघुनाथपुर बांध में पक्का गंगा घाट के दोनो तरफ स्ट्रीम डाउन बनवाना अति आवश्यक है। घाट बनने से कटान रूक जायेगा साथ ही गंगा स्नानार्थियों को काफी सहुलियत मिलेगी। चक्काबॉध स्थित पम्प कैनाल के पास पार्क व गंगा में बड़ी मशीनों द्वारा सिल्ट सफाई के लिए प्रयास किया जा रहा है ताकि गंगा का जल निर्वाध गति से प्रवाहित होता रहे तथा कटान व बाढ़ की विभीषिका से भी क्षेत्र कम बर्वाद हो सके। क्षेत्र की खुशहाली व प्रगति के लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। एसडीओ फूलचन्द्र मौर्या ने बताया कि प्रस्तावित गंगा घाट व पार्क के लिए जगह तथा क्षतिग्रस्त पुल व पुलिया तथा रघुनाथपुर बांड स्थित पक्का गंगा घाट के दोनों तरफ कटान रोकने लिए स्ट्रीम डाउन के निर्माण के लिए नमामि गंगे योजना के तहत स्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा जायेगा तथा स्वीकृत होने पर जल्द ही कार्य मूर्त रूप लेगा। उक्त मौके पर एसडीओ सुबोध कुमार, जेई रमेश गुप्ता, सपा विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व प्रधान सुरेन्द्र यादव, सपा नगर अध्यक्ष सद्दाम खाँ, दीपू यादव, विक्की सिंह, राजू आदि लोग मौजूद रहे।