Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

108 गर्भवती के लिए बना वरदान

ब्यूरो 11-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220811-WA0022

ग़ाज़ीपुर,11 अगस्त 22। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलने वाली निशुल्क एंबुलेंस योजना लोगों को जिंदगी देने के साथ ही अब नवजात को इस दुनिया में लाने में भी अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। कुछ ऐसा ही नजारा सदर ब्लाक के सकरा गांव में देखने को मिला जब गांव की एक प्रसव पीड़ित गर्भवती को जब प्रसव पीड़ा शुरू हुआ और एंबुलेंस से लेकर स्वास्थ्य केंद्र के लिए चली। लेकिन रास्ते में ही प्रसव पीड़ा बढ़ जाने के बाद एंबुलेंस के अंदर परिजन और ईएमटी के सहयोग से एंबुलेंस के अंदर प्रसव कराया गया।

108 एंबुलेंस के प्रभारी दीपक राय ने बताया कि सदर ब्लाक के सकरा ब्लॉक से 108 नंबर पर कॉल आया। जिसके बाद इमरजेंसी मेडिकल टेक्निकल रामनाथ और पायलट वाहिद खान के द्वारा बताए गए लोकेशन पर एंबुलेंस लेकर पहुंचा गया। जहां से प्रसव पीड़ित रीनू पत्नी अवधेश को तत्काल एंबुलेंस में लेकर स्वास्थ्य केंद्र के लिए चले लेकिन रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ जाने के कारण इमरजेंसी मेडिकल टेक्निकल और पायलट के सहयोग व परिवार की महिलाओं के सहयोग से एंबुलेंस के अंदर ही गर्भवती का प्रसव कराया गया। जिसके पश्चात दोनों को जिला महिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डाक्टरों ने दोनों को स्वस्थ्य बताया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में तिरंगा को लेकर कई तरह के कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
Next: फंदे से लटकता मिला युवक का शव

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.