Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

देश भक्ति के गगनभेदी नारों के साथ पूरे जोश के साथ निकला तिरंगा यात्रा

ब्यूरो 11-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220811-WA0016

गाजीपुर 11 अगस्त, 2022 (सू.वि)। आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के अन्तर्गत स्वतंत्रता सप्ताह एवं ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम के आयोजन को भव्य रूप से मनाये जाने हेतु तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ राईफल क्लब से किया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं उपजिलाधिकारी वीर बहादुर ने तिरंगा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा रैली में व्यापार मण्डल, रोटरी क्लब, रेडक्रास सोसाइटी, नगर पालिका परिषद के अधिकारी/कर्मचारीगण, नेहरू युवा केन्द्र के वालेन्टियर एवं नगर के परिषदीय विद्यायलयों के बच्चो द्वारा प्रतिभाग करते हुए अपने-अपने हाथो मे तिरंगा झण्डा लेकर देश भक्ति के गगनभेदी नारो के साथ पूरे जोश के साथ आगे बढ़ते गये।
तिरंगा रैली राईफल क्लब से सांसद तिराहा, सिचाई विभाग चौराहा, बड़ी बाग चुंगी, लंका, दुर्गा चौक से महुआबाद होते हुए अफीम फैक्ट्री से राईफल क्लब कलेक्ट्रेट पर आकर समाप्त हुई। तिरंगा रैली के उपस्थित लोगो, कर्मचारीगण एंव छात्र-छात्राओ मे देश भक्ति उत्साह देखने को मिल रहा था। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि आगामी 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह एवं 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम का भव्य आयोजन करे। उन्होने उपस्थित लोगो का आवाह्न करते हुए स्वाधीनता दिवस के दिन ‘हर घर मे तिरंगा‘ फहराने की अपील करते हुए पास-पड़ोस, क्षेत्र, गॉव, नगर में भी लोगो को घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होने कहा कि आज इसी भावना के साथ आप लोग अपने-अपने घरो में जाकर आस-पास पड़ोस में लोगो को भी स्वाधीनता दिवस की 75वी वर्ष गांठ के अवसर पर झण्डा रोहण करते हुए राष्ट्र के प्रति देश भक्ति की भावना को जागृत करेगें तथा अपने देश की आन, बान और शान को कायम रखते हुए इस तिरंगे को कभी भी झुकने नही देगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बी.ए.सत्र 2022-23 की द्वितीय सूची जारी
Next: बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों की दी गई विस्तृत जानकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.