Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में निकला तिरंगा यात्रा

ब्यूरो 12-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220812-WA0033

गाजीपुर 12 अगस्त, 2022 (सू.वि)। आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के अन्तर्गत स्वतंत्रता सप्ताह एवं ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम के आयोजन को भव्य रूप से मनाये जाने हेतु तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ कोतवाली से प्रारम्भ होकर सरजू पाण्डेय पार्क तक आकर समाप्त हुआ।

तिरंगा रैली में जिलाधिकारी एम पी सिंह, पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे, एस0 पी0 सिटी गोपी नाथ सोनी, एस0पी0 ग्रामीण राजधारी चौरसिया, पुलिस के जवान,व्यापार मण्डल तथा विद्यालयो के छात्र-छात्राओ ने प्रतिभाग करते हुए अपने-अपने हाथो मे तिरंगा झण्डा लेकर देश भक्ति के गगनभेदी नारो के साथ पूरे जोश के साथ आगे बढ़ते गये।
तिरंगा रैली में उपस्थित सभी लोगो एवं छात्र-छात्राओ मे देश भक्ति उत्साह देखने को मिल रहा था। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि यह कार्यक्रम 15 अगस्त तक इसी प्रकार चलता रहेगा तथा 15 अगस्त को रायफल क्लब सभागार मे भव्य कार्यक्रम सम्पन्न होगा। उन्होने अपील करते हुए कहा कि 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह एवं 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम का भव्य आयोजन करे। उन्होने उपस्थित लोगो का आवाह्न करते हुए स्वाधीनता दिवस के दिन ‘हर घर मे तिरंगा‘ फहराने की अपील करते हुए पास-पड़ोस, क्षेत्र, गॉव, नगर में भी लोगो को घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होने कहा कि आज इसी भावना के साथ आप लोग अपने-अपने घरो में जाकर आस-पास पड़ोस में लोगो को भी स्वाधीनता दिवस की 75वी वर्ष गांठ के अवसर पर झण्डा रोहण करते हुए राष्ट्र के प्रति देश भक्ति की भावना को जागृत करेगें तथा अपने देश की आन, बान और शान को कायम रखते हुए इस तिरंगे को कभी भी झुकने नही देगे। उन्होने यह भी बताया कि 14 अगस्त को ‘‘विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस” का आयोजन किया जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जुर्म के खिलाफ सभी को एक जुट होकर लड़ना होगा-ओमप्रकाश सिंह
Next: 16 से 23 अगस्त तक कर्मचारियों और छात्रों के लिए लगेगा बूस्टर डोज का विशेष कैंप

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.