Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कन्या विवाह सहायता योजना संचालित

ब्यूरो 17-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 17 अगस्त, 2022 (सू.वि)। श्रम प्रवर्तन अधिकारी, गाजीपुर पंचेश्वरी द्वारा बताया गया कि उ0 प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की अधिसूचना 16.08.2022 द्वारा कन्या विवाह सहायता योजना (केवीएसवाइ) संचालित की गयी है।

यह योजना भवन एवं अन्य सन्निर्माण प्रक्रियाओं में कार्यरत लाभार्थी पंजीकृत श्रमिकों की विवाह योग्य पुत्रियों एवं पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिकों के विवाह संस्कार को सुगमता से सम्पन्न कराये जाने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने एवं वयस्क विवाह जैसी विधिजन्य व्यवस्था को प्रोत्साहित कर विधि विपरीत कुरीतियों पर नियन्त्रण के उद्देश्य से संचालित किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत लाभ के लिये अद्यतनीकृत पंजीकृत निर्माण श्रमिक आवेदन कर सकेंगे, जिनका पंजीयन के उपरान्त कम से कम 01 वर्ष (365 दिन) की बोर्ड की सदस्यता अवधि पूर्ण कर चुके हों। इस योजना के अन्तर्गत पंजीकृत श्रमिक को समस्त अर्हताओं की पूर्ति की स्थिति में उसकी पुत्री अथवा पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिक के स्वयं के विवाह हेतु रू0 55,000/- (रू0 पचपन हजार मात्र) की धनराशि तथा अन्तर्जातीय विवाह हेतु रू0 61,000/- (रू0 एकसठ हजार मात्र) की धनराशि बोर्ड द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जायेगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम हेतु आनलाईन आवेदन आमंत्रित
Next: बाल श्रम नहीं कराये जाने के संबंध में निकाला गया जन-जागरूकता अभियान

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.