Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

महंगाई व घोटाला के विरोध में आप पार्टी ने निकाली पदयात्रा

ब्यूरो 28-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220828-WA0021

गाजीपुर। देश में बढ़ती महंगाई, घोटाला व बेरोजगारी तथा भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पद यात्रा निकाला। यह पदयात्रा आप कार्यालय से शुरु होकर मुख्य डाकघर से होते हुये सरजू पाण्डेय पार्क में पहुँचकर सभा में परिवर्तित हो गई।

आम आदमी पार्टी के सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के आह्वान पर पदयात्रा निकाला गया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद प्रजापति ने कहा कि भाजपा सरकार बड़े पूजीपतियों का 15000 लाख करोड़ माफ माफ कर दिया और केवल पेट्रोल डीजल बल्कि खाद्य पदार्थों व सब्जियों के दामों में भी बेतहाशा वृद्धि हुई। आम जनता का बजट पूरी तरह से बिगड़ चुका है। केंद्र में बैठी भाजपा कि मोदी सरकार कानों में तेल डाले बैठी है। साथ ही कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश में आर्थिक बदहाली और कंपनियां बंद हो रही हैं या फिर घाटे में चल रही है जिसके कारण देश में बेरोजगारी दर 42 वर्ष में आज सर्वाधिक है। जिलाध्यक्ष केशव बिन्द ने भी कहा जब से देश में मोदी सरकार बनी है तब से महंगाई चरम पर है पेट्रोल व डीजल की कीमतें आसमान छू रहे हैं व गैस सिलेंडर रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। जिला संगठन सह प्रभारी एवं किसान प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष नागेन्द्र यादव ने कहा मोदी सरकार भारत की जनता का सरकार नहीं बल्कि अपने चंद उद्योगपतियों मित्रों की सरकार रूप में काम कर रही है।
पदयात्रा में जिला अध्यक्ष केशव बिन्द, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ आनंद प्रजापति (गांधी), पूर्व जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ नागेन्द्र यादव, दिनेश मौर्य, राजु यादव,बशराज यादव, रविन्द्र नाथ त्रिपाठी, जावेद अहमद, नागेन्द्र शर्मा, सलमान, अर्जुन प्रजापति, अशोक, फिरोज खान, सुभाष मौर्य, बिराज कुमार आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 12 सेकंड में ट्विन टावर जमींदोज
Next: गंगा का रौद्र रूप जारी, तटवर्ती इलाके बाढ़ की चपेट में

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.