Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विनोद पाण्डेय अध्यक्ष व देवव्रत विश्वकर्मा महामंत्री निर्वाचित

ब्यूरो 28-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220828-WA0000

गाजीपुर। गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन की निर्वाचन प्रक्रिया अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार एसोसिएशन के कार्यालय पर 28 अगस्त 2022 को संपन्न हुई।

चुनाव अधिकारियों के निर्देशन में सम्मानित सदस्यों के सहयोग से चुनाव सकुशल संपन्न हुआ। चुनावोपरान्त हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार पाण्डेय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सूर्यवीर सिंह को 02 मतों से पराजित किया। मतगणना के अनुसार विनोद कुमार पांडेय को 39 मत तथा सूर्यवीर सिंह को 37 मत प्राप्त हुए।

अध्यक्ष पद पर निर्वाचित विनोद कुमार पाण्डेय को प्रमाण पत्र प्रदान करते चुनाव अधिकारिगण

उपाध्यक्ष के दो पदों पर हुई मतगणना में अभिषेक कुमार सिंह को 53 मत, शिव प्रताप तिवारी भोलू को 42 मत तथा शिवेश कुमार पाण्डेय पंकज को 48 मत
प्राप्त हुआ। प्राप्त मतों के आधार पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक कुमार सिंह तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिवेश कुमार पाण्डेय को विजयी घोषित किया गया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित अभिषेक कुमार सिंह को प्रमाण पत्र प्रदान करते चुनाव अधिकारिगण
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित शिवेश कुमार पाण्डेय को प्रमाण पत्र प्रदान करते चुनाव अधिकारिगण

इसी प्रकार महामंत्री पद के लिए हुई मतगणना के अनुसार देवव्रत विश्वकर्मा को 43 मत तथा पवन कुमार श्रीवास्तव को 33 मत प्राप्त हुए। प्राप्त मतों के आधार पर देवव्रत विश्वकर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पवन कुमार श्रीवास्तव को 10 मतों से मात दी है।

महामंत्री पद पर निर्वाचित देवव्रत विश्वकर्मा को प्रमाण पत्र प्रदान करते चुनाव अधिकारिगण

कोषाध्यक्ष पद पर मात्र एक उम्मीदवार इंद्रासन यादव रहे जो निर्विरोध विजयी घोषित किए जाते हैं।

कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित इंद्रासन यादव को प्रमाण पत्र प्रदान करते चुनाव अधिकारिगण

एसोसिएशन के संरक्षक अशोक श्रीवास्तव के निर्देशन में संपन्न चुनाव में चुनाव अधिकारी डॉ.ए.के. राय, आशुतोष त्रिपाठी, दुर्विजय सिंह तथा शिवकुमार ने अपनी भूमिका का निर्वहन सुचारू रूप से किया। चुनाव सकुशल संपन्न होने पर संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने चुनाव अधिकारियों सहित सभी पदाधिकारियों व सम्मानित सदस्यों को उनके सहयोग हेतु आभार ज्ञापित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: डिप्थीरिया से बचाव के लिए चलेगा विशेष अभियान
Next: 12 सेकंड में ट्विन टावर जमींदोज

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.